फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Red alert regarding severe cold in Haryana, average maximum temperature in state below normal

Haryana: कड़ाके की ठंड को लेकर रेड अलर्ट, प्रदेश में औसत अधिकतम तापमान रहा सामान्य से 5.4 डिग्री नीचे

Sat, 20 Jan 2024 11:48 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 20 Jan 2024 11:48 AM IST
सार

हरियाणा में ज्यादातर क्षेत्रों में सर्द दिन की स्थिति बनी रही। यही नहीं दिन ढलने के बाद अंधेरा होते ही फिर से कोहरा छाना शुरू हो गया। इस दौरान फतेहाबाद में अधिकतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो प्रदेश में व इस सीजन का सबसे कम रहा।

विज्ञापन
Red alert regarding severe cold in Haryana, average maximum temperature in state below normal
ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते बच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेशवासियों को कड़ाके की ठंड से राहत नहीं मिल रही है। शुक्रवार को प्रदेश में औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 5.4 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा और प्रदेश में सर्द दिन की स्थिति रही। भारतीय मौसम विभाग ने कड़ाके की ठंड को लेकर शनिवार के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो आने वाले दिनों में अभी हाड़ कंपकंपाने वाली ठंड से राहत के आसार नहीं हैं।

विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि शुक्रवार को वायुमंडल के निचले स्तर के साथ-साथ ऊपरी सतह पर कोहरा बादलों के रूप में छाए रहने से कई जगहों पर धूप नहीं निकली। अगर कहीं धूप निकली तो वह काफी धुंधली रही, जिससे लोगों को कुछ राहत नहीं मिली। इस कारण से ज्यादातर क्षेत्रों में सर्द दिन की स्थिति बनी रही। यही नहीं दिन ढलने के बाद अंधेरा होते ही फिर से कोहरा छाना शुरू हो गया। इस दौरान फतेहाबाद में अधिकतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो प्रदेश में व इस सीजन का सबसे कम रहा। वहीं नारनौल में दिन का तापमान 17.0 डिग्री रहा, जो प्रदेश में सर्वाधिक रहा। अगर रात के तापमान की बात करें तो सिरसा में 4.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो प्रदेश में सबसे कम रहा।
विज्ञापन


फसलों की बढ़ोतरी पर पड़ने लगा असर
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिक डॉ. पवन ने बताया कि इस मौसम का फसलों पर बुरा असर पड़ने लगा है। इससे गेहूं की फसल की बढ़ोतरी रुक गई है। फसल के लिहाज से इस समय सुबह हल्की धुंध के साथ दिन का तापमान 15 से 20 डिग्री के बीच होना चाहिए। अगर दो सप्ताह ऐसा ही मौसम रहता है तो गेहूं की बाली की लंबाई कम रहेगी और दाना भी कमजोर रहेगा। वहीं सरसों की फसल में फलियां बन रही हैं। ये पतली रहेंगी और दाना कमजोर रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिमला से ठंडा अंबाला, दो दिन राहत नहीं

अंबाला सिटी में लगातार तीन दिन हल्की धूप निकलने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। रात में अत्यधिक कोहरा छा गया और शुक्रवार सुबह आसमान से बारिश जैसी गिरने वाले ओस ने ठंड बढ़ा दी। दिनभर ओस गिरने से ठिठुरन भरी ठंड रही।

सुबह से शाम तक शीत दिन रहने से लोगों को आवाजाही में परेशानी झेलनी पड़ी। दिनभर ठंड होने से दिन का अधिकतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस गिरा। दिन का अधिकतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया। यह तापमान सामान्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस नीचे चल रहा है। इसी तरह न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन की ठंड का इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि पहाड़ों की रानी शिमला, मनाली और धर्मशाला से भी अधिक ठंड अंबाला में पड़ रही है।

अति शीत दिन और अत्यधिक घना कोहरा

  • अगले 4-5 दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में मुख्य रूप से शुष्क मौसम रहने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान कोई बड़ा बदलाव नहीं है। इसके बाद 2 डिग्री सेल्सियस की मामूली वृद्धि की संभावना है।
  • हरियाणा और पंजाब में 20, 21 और 22 जनवरी को कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाने की आशंका है।
  • पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 20 जनवरी को कुछ स्थानों पर शीत दिन से अति शीत दिन की स्थिति और उसके बाद 21 जनवरी को कुछ स्थानों पर शीत दिन की स्थिति होने की संभावना है।
  • पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 20 और 21 जनवरी को एक-दो स्थानों पर शीत लहर से लेकर अति शीत लहर की स्थिति और उसके बाद 22 जनवरी को एक दो स्थानों पर शीत लहर की स्थिति रहने की संभावना है।


पहाड़ी क्षेत्रों से भी ठंडा चल रहा अंबाला
स्थान अधिकतम न्यूनतम तापमान
धर्मशाला 18.0             5.2
मनाली 12.6             -2.7
शिमला सिटी 13.4             3.2

आगे ऐसा रह सकता है तापमान

  • 20 जनवरी को अत्यधिक घना कोहरा व ठंडा दिन रहने की संभावना है। दिन का तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
  • 21 जनवरी को अत्यधिक घना कोहरा छाने के साथ ठंडा दिन रहने की संभावना है। दिन का तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
  • 22 जनवरी को अत्यधिक घना कोहरा छाने की संभावना है। दिन का तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
  • 23 जनवरी को अत्यधिक घना कोहरे की संभावना है। दिन का तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed