फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Recruitment process of 1200 doctors will be completed soon: Vij

जल्द पूरी होगी 1200 चिकित्सकों की भर्ती प्रक्रिया : विज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 12:23 AM IST
विज्ञापन
Recruitment process of 1200 doctors will be completed soon: Vij
नारनौंद की दादा देवराज धर्मशाला में लोगों की समस्याएं सुनते गृह मंत्री अनिल विज। - फोटो : Hisar
नारनौंद। प्रदेश में चिकित्सकों के खाली पद भरने के लिए 1200 चिकित्सकों की भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी होगी। जहां मरीजों के लिए एक्सरे की सुविधा नहीं थी, आज वहां पर एमआरआई, सीटी स्कैन व अल्ट्रासाउंड हो रहे हैं। पुलिस विभाग में बिगड़ी 70 साल की पुरानी व्यवस्था को सुधारने में कुछ समय और लगेगा। यह कहना है प्रदेश के गृह मंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का। वह वीरवार को नारनौंद में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले वह जजपा के विधायक रामकुमार गौतम के भतीजे की शादी में शामिल हुए।
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस को आम जनता के साथ तालमेल बनाने के लिए थाना व जिला स्तर पर लोगों के साथ पब्लिक मीटिंग के आदेश दिए। पिछले 70 सालों से देश का जो ढांचा बिगड़ा हुआ था, उसे प्रधानमंत्री ने सुधारने का काम किया है। देश व प्रदेश के हर क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव आए है। कानून व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाओं को ओर मजबूत किया जाएगा। फिलहाल 1200 डॉक्टरों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है जल्द ही इसे पूर्ण करवा कर अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी को पूरा किया जाएगा। स्वास्थ्य तंत्र को मजबूत करने के लिए पूरे प्रदेश की मैपिंग करवाई जा रही है। मैपिंग का कार्य पूर्ण होते ही प्रदेश में आवश्यकता अनुसार अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त चिकित्सा संस्थान स्थापित करवाए जाएंगे।
विज्ञापन

सभी जिलों में डायलिसिस की सुविधा मिलेगी
उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। प्रदेश के 4 जिलों में कैथ लैब की सुविधा शुरू करवाई जा चुकी है और जल्द ही 3 और जिलों में लैब स्थापित करवाई जाएंगी। हरियाणा को नशा मुक्त प्रदेश बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं। इस उद्देश्य में सफलता हासिल करने के लिए पुलिस विभाग के माध्यम से एक मुहिम भी शुरू हो चुकी है। इस मुहिम के तहत लोगों को नशा छोड़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस अवसर पर विधायक राम कुमार गौतम, हांसी के विधायक विनोद भयाना, एसपी नीतिका गहलोत, नारनौंद के एसडीएम विकास यादव, डीएसपी जुगल किशोर, डीएसपी राज सिंह, थाना प्रभारी कृष्ण कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed