{"_id":"6818fa7e050a126974055431","slug":"records-of-shri-ramlila-committee-katla-handed-over-to-the-administrator-hisar-news-c-21-hsr1020-619777-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: श्री रामलीला कमेटी कटला का रिकॉर्ड प्रशासक को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: श्री रामलीला कमेटी कटला का रिकॉर्ड प्रशासक को सौंपा
विज्ञापन
निवर्तमान एडहॉक कमेटी के सदस्य सत्यपाल अग्रवाल और कृष्ण खटाणा प्रशासक एनके गोयल श्री रामलीला कम
हिसार। श्री रामलीला कमेटी कटला की निवर्तमान एडहॉक कमेटी ने नवनियुक्त प्रशासक एनके गोयल को सोमवार को श्री रामलीला कमेटी कटला का रिकॉर्ड सौंप दिया। इसमें कैश बैलेंस, बैंक के सभी दस्तावेज, रजिस्टर और सुझाव शामिल हैं। अब प्रशासक एनके गोयल की ओर से ही आगामी प्रक्रिया शुरू होगी। दोपहर 1 बजे रामलीला कटला भवन के कार्यालय में प्रशासक और निवर्तमान एडहॉक कमेटी के सदस्य सत्यपाल अग्रवाल, कृष्ण खटाणा के बीच बैठक हुई। जिसमें उन्होंने रिकॉर्ड सौंपा है।
बता दें, कि 29 जनवरी को चुनाव करवाने के लिए तीन सदस्यों की एडहॉक कमेटी गठित की गई थी। इस कमेटी में सत्यपाल अग्रवाल, कृष्ण खटाणा और एडवोकेट दीपक जैन को शामिल किया गया था। कमेटी के एक सदस्य दीपक जैन ने स्वास्थ्य खराब का हवाला देते हुए 28 मार्च को कमेटी से त्यागपत्र दे दिया था। उसके बाद उनकी जगह किसी की नियुक्ति नहीं की गई। कमेटी को चुनाव करवाने के लिए तीन माह का समय दिया गया था, जो 30 अप्रैल को खत्म हो गया। जब चुनाव करवाने की कोई प्रक्रिया सिरे नहीं चढ़ी तो एनके गोयल का प्रशासक नियुक्त कर दिया गया।
श्री रामलीला कमेटी का इतिहास
- 2013 में हुई थी संस्था पंजीकृत
- 1897 में श्री रामलीला कमेटी कटला की स्थापना हुई
- श्री रामलीला कमेटी कटला के आजीवन सदस्य: 1125
- काॅलेजियम हेड : 51
वर्जन
सोमवार को निवर्तमान एडहाॅक कमेटी ने मुझे श्री रामलीला कमेटी कटला का रिकॉर्ड सौंपा है। लिखित आदेश के अनुसार पहले मेंबरशिप चेक होगी। उसके बाद वोटर लिस्ट बनेगी। - एनके गोयल, प्रशासक