फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Recording of cameras will remain in e-city buses for 15 days

Hisar News: ई-सिटी बसों में 15 दिन तक रहेगी कैमरों की रिकॉर्डिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Recording of cameras will remain in e-city buses for 15 days
हिसार परिजात चौक से गुजरती सिटी बस ।
हिसार। आधुनिक सुविधाओं से लैस ई-सिटी बसों में सुरक्षा के लिहाज से कैमरे लगे हुए हैं। सभी कैमरे चालू हालत में हैं। खास बात है कि इन कैमरों में 15 दिन तक की रिकॉर्डिंग भी रहेगी। ऐसे में दो सप्ताह पुरानी बस में घटी घटना को आसानी से देख सकेंगे। एक सिटी बस में सात कैमरे लगे हुए हैं और पूरी बस को कवर किया हुआ है।
विज्ञापन

हिसार डिपो पहुंची पांच ई-सिटी बसें दो रूट पर चलाई जा रही है। तीन बसें मुकलान और दो बसें डाबड़ा रूट पर चल रही है। बता दें, कि दोनों ही रूट पर काफी सवारियां मिल रही हैं। मगर शहर में जगह-जगह जाम लगने के कारण बसें लेट भी पहुंच रही है। हिसार से मुकलान के चला रहे बस के चालक विकास का कहना है कि दो कैमरे खिड़की, दो कैमरे बीच में लगे हुए है। वहीं, बस के अंदर पीछे की ओर एक कैमरा, दो चालक सीट के पास लगे हुए हैं।
विज्ञापन


शनिवार तक कटेगी जीरो बैलेंस की टिकट
26 जनवरी को मुख्यमंत्री नायब सैनी ने एक सप्ताह के लिए इन बसों में निशुल्क सफर की घोषणा की थी। ऐसे में शनिवार तक शहरवासी बसों में निशुल्क सफर कर सकेंगे। बस में सफर करने वाले लोगों को जीरो बैलेंस की टिकट काटकर दी जा रही है। जैसे ही सवारियां बस में बैठ जाती है तो परिचालक टिकट काटना शुरू कर देता है। वहीं बस के चालक-परिचालक ने अपील की बस में आगे से उतरे और बीच के ही दरवाजे से अंदर चढ़े। कई बार आगे के दरवाजे से लोग उतरने के बजाय चढ़ना शुरू कर देते हैं। ऐसे में लोगों को बस में चढ़ने में परेशानी आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
सभी बसें सुचारू रूप से चल रही हैं। दोनों ही रूट पर सवारियां मिल रही हैं। आधुनिक सुविधाओं से लैस इन बसों में हर कोई सफर करना पसंद कर रहा है। यात्रियों से भी अच्छा फीडबैक मिल रहा है।
- डॉ. मंगलसैन, महाप्रबंधक, रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article