फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Rats had entered through a hole in the rubber seal of the deep freezer's door.

Hisar News: डीप फ्रीजर के गेट पर लगी हुई रबड़ में बने छेद से घुसे थे चूहे

Thu, 11 Jun 2026 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 11 Jun 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Rats had entered through a hole in the rubber seal of the deep freezer's door.
हिसार। जिला नागरिक अस्पताल के मोर्चरी में महिला के शव को चूहों द्वारा कुतरने के मामले में गड़बड़ी का कारण सामने आ गया है। फ्रीजर को ठीक करने पहुंचे कंपनी के इंजीनियरों के अनुसार फ्रीजर के गेट की अंदरूनी तरफ लगी रबड़ कटने से उसमें एक छेद हो गया था जिससे चूहे अंदर घुसे और शव को कुतर दिया।
विज्ञापन

इंजीनियरों ने रबड़ बदल दी है। इसके अलावा फ्रीजर वाले दोनों कमरों में बिजली और पानी की व्यवस्था भी कर दी गई है। वहीं मोर्चरी में अब एक रजिस्टर रखा गया है जिसमें प्रत्येक शव का रिकॉर्ड मेंटेन किया जाएगा। इंजीनियरों के अनुसार रबड़ कटने से फ्रीजर में इतना बड़ा छेद हो गया था कि एक चूहा आसानी से अंदर प्रवेश कर सकता था। संभावना है कि इसी छेद के माध्यम से चूहा फ्रीजर में घुसा। कटी हुई रबड़ को जांच टीम अपने साथ ले गई है। इसके अलावा एक फ्रीजर का कंप्रेसर और दूसरे फ्रीजर का फैन बदला गया है। इंजीनियरों के मुताबिक कार्य पूरा होने में अभी एक दिन और लग सकता है।
विज्ञापन

निदेशक ने स्टाफ को कमरों में बिजली और पानी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद दोनों कमरों में बिजली और पानी की व्यवस्था कर दी गई। पानी के लिए नई पाइपलाइन डाली गई है। इसके अलावा कमरे के पीछे की ओर से बिजली की तार अंदर आने के कारण दीवार में एक छेद था। संभावना जताई जा रही है कि चूहे इसी छेद से कमरे में प्रवेश करते थे। इसे देखते हुए सीमेंट से छेद बंद कर दिया गया है। साथ ही कमरे में चूहेदानी भी लगाई गई है ताकि कोई चूहा आने पर पकड़ा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन के अनुसार दोनों फ्रीजर के सभी आठ चैंबरों पर नंबर लिख दिए गए हैं। साथ ही उन पर फंक्शनल और नॉन-फंक्शनल भी अंकित किया गया है। यदि कोई चैंबर काम नहीं करेगा तो नॉन-फंक्शनल पर टिक मार्क कर दिया जाएगा। डेड हाउस में आने वाले शव को किस चैंबर में रखा गया उस समय फ्रीजर का तापमान कितना था और किस चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने शव को फ्रीजर में रखा, इसका रिकॉर्ड रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed