फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Raped for one and a half years on the pretext of marriage, aborted four times

Hisar News: शादी का झांसा देकर डेढ़ साल तक किया दुष्कर्म, चार बार कराया गर्भपात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Mar 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Raped for one and a half years on the pretext of marriage, aborted four times
हिसार। शहर के एक मोहल्ला निवासी 24 वर्षीय युवती ने कैथल निवासी चरणजीत पर शादी का झांसा देकर डेढ़ साल तक दुष्कर्म करने और चार बार गर्भपात करवाने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि शिकायत देने पर आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी है। शहर थाना पुलिस ने नामजद और उसके तीन परिजनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता का कहना है कि करीब डेढ़ साल पहले परिवार के साथ बस में सवार होकर चंडीगढ़ जा रही थी। बस में कैथल निवासी चरणजीत और उसका दोस्त सवार थे। इस दौरान आरोपी ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया था। बाद में उनकी बातचीत शुरू हो गई। एक दिन उसने मुझे शहर बुलाया और ऑटो मार्केट स्थित होटल में ले गया। इस दौरान उसने शादी का झांसा दिया और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दी। उसके बेहोश होने पर उसके साथ गलत काम किया और आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। बाद में आरोपी ने कई बार दुष्कर्म कया। इस दौरान वह चार बार गर्भवती हुई तो गोली खिलाकर गर्भपात करा दिया। आरोपी ने करीब 10 दिन उसे अपने दूसरे घर में साथ रखा। शहर थाना पुलिस ने चरणजीत, उसके माता-पिता व भाई के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed