फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Raped a female lecturer and her disabled sister on the pretext of marriage

Hisar News: शादी का झांसा देकर महिला लेक्चरर और उसकी दिव्यांग बहन से किया दुष्कर्म

Tue, 11 Feb 2025 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 11 Feb 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Raped a female lecturer and her disabled sister on the pretext of marriage
हिसार। जिले के एक गांव की रहने वाली महिला लेक्चरर को शादी का झांसा देकर दिनेश नामक के युवक ने कई साल तक दुष्कर्म किया। आरोप है कि आरोपी ने पीड़िता की दिव्यांग बहन से भी शारीरिक संबंध बनाए। दोनों का अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने दुकान, गाड़ी और 65 तोले सोने के जेवरात और लाखों रुपये हड़प लिए। अब दिनेश शादी से मुकर गया है। महिला थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर दिनेश, अत्तर सिंह, कुलवंत कौर, विद्या देवी, नीतू और रोहित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गोवा में लेकर जाकर किया दुष्कर्म
पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित का कहना है कि वह एक स्कूल में लेक्चरर हैं। 6 अक्तूबर 2016 को स्कूल में दिव्यांग बच्चों के लिए स्वास्थ्य जांच कैंप लगा था। कैंप में दिनेश से उसकी बहन से लेक्चरर का मोबाइल नंबर ले लिया। उसके बाद वह फोन पर बात करने लगा। दिनेश उसे शादी का झांसा दिया और शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी ने 20 अक्तूबर 2016 को कहा कि तुम्हारी दुकान मेरी दादी के नाम करवा दो, परिवार वाले शादी के लिए हां कर देंगे। इसके बाद दुकान दिनेश की दादी के नाम करवा दी। इस पर आरोपी ने फिर से दुकान अपने ही पिता के नाम करवा ली। वर्ष 2017 में दिनेश ने उनकी गाड़ी सस्ते दामों में खरीद ली। बाद में उसे पीड़िता के परिवार को वृंदावन ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। 2 जून 2017 को गोवा में शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता की मां से 50 तोले सोने के गहने और 35 लाख रुपये संभाल कर रखने की बात कहकर अपने साथ ले गया। फिर मां से 15 तोले सोने के जेवरात भी ले लिए। दिनेश के परिवार वालों ने कहा कि शहर में प्लाॅट दिलवा देते हैं। 4 अगस्त को बैंक से 19.34 रुपये का लोन ले लिया, वह भी दिनेश ने अपने पास रख लिया। अब आरोपी शादी से इन्कार कर रहा है। आरोपी ने पीड़िता की दिव्यांग बहन से कई बार शारीरिक संबंध बनाए, जिस कारण उसकी बच्चादानी भी निकलवानी पड़ी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed