फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   rape crime news

मामा ससुर ने किया महिला से दुराचार

Sat, 27 Feb 2016 10:25 PM IST
हिसार।
हिसार। Updated Sat, 27 Feb 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
rape crime news
सिटी एरिया में एक महिला के साथ दुराचार का मामला सामने आया है। दुराचार का आरोप किसी और पर नहीं बल्कि महिला ने अपने मामा ससुर पर ही लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसके पति घर पर नहीं थे। पहले दिन 25 फरवरी की रात को उसके मामा ससुर उसके घर आए। उसने उससे दुराचार करते हुए किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला का आरोप है कि वह डर गई। अगले दिन 26 फरवरी की रात को वह फिर आ धमका। रात करीब 10 बजे उसके पति घर पर नहीं थे। आते ही उसने फिर उसके साथ दुराचार किया।
विज्ञापन


महिला का कहना है कि लगातार दो दिन हुए अत्याचार से उसका सब्र का बांध टूट गया और उसने मामले के बारे में उसने पति को बता दिया। पति के साथ महिला थाने पहुंची। पुलिस ने महिला के बयान दर्ज कर उसका सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया है। पुलिस ने महिला के बयान पर आरोपी मामा ससुर के खिलाफ दुराचार सहित जान से मारने की धमकी देने सहित कई धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रो पड़ा पति
पत्नी के साथ ऐसी वारदात होने के बाद पति बुरी तरह से आहत है। मीडिया से बातचीत करते हुए पीड़ित महिला का पति रो पड़ा। आहत पति ने कहा कि उन्होंने सगी चाची के मामा को सहारा दिया। वे प्रवासी हैं। लेकिन जिन्हें सहारा दिया उसने ही हमारी इज्जत लूट ली।

मामले की जांच की जा रही है। महिला की शिकायत पर फिलहाल आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

- निर्मला देवी, एएसआई सिटी थाना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed