फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   rape case of thailand Women

थाईलैंड की दुष्कर्म पीड़िता ने दोबारा हुए बयानों में दोहराया, होटलकर्मी गुलशन ने ही किया दुष्कर्म

Tue, 11 Aug 2020 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
rape case of thailand Women
शहर के एक होटल में थाईलैंड निवासी महिला पर्यटक से होटलकर्मी जीतपुरा निवासी गुलशन द्वारा दुष्कर्म करने के मामले में पीड़िता के सोमवार को दोबारा बयान दर्ज हुए। थाई भाषा समझ न आने के कारण पुलिस ने सोमवार को दिल्ली एंबेसी से ट्रांसलेटर को हिसार बुलाया था। वहीं पीड़िता ने सोमवार को दिए बयानों में दोहराया कि होटलकर्मी गुलशन ने उसके साथ दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन

एसपी गंगाराम पूनिया ने बताया कि सोमवार को भी पीड़िता ने वही बयान दर्ज करवाए, जो पहले करवाए थे। एसपी ने कहा कि पुलिस की ओर से होटल के स्टाफ से पूछताछ की जाएगी और होटल में लगे सीसीटीवी भी खंगाले जाएंगे। वहीं मिलगेट थाना पुलिस का कहना है कि महिला ने बयान में बताया कि वह अन्य महिला पर्यटक के साथ हिसार घूूमने आई थी।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि थाईलैंड निवासी महिला पर्यटक तीन मार्च को थाईलैंड से दिल्ली आई थी। 5 अगस्त को हिसार के एक होटल में कुछ दोस्तों के साथ रुकी। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि यहां उसके साथ होटलकर्मी गुलशन ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने गुलशन को गिरफ्तार कर लिया था। एक अन्य के खिलाफ भी दुष्कर्म के प्रयास की शिकायत दी थी। पुलिस ने गुलशन व अन्य के खिलाफ धारा 376 डी व 342 के तहत केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed