फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Rape accused Devendra Boodia's mobile recovered, sent to jail

Hisar News: दुष्कर्म के आरोपी देवेंद्र बूड़िया का मोबाइल बरामद, जेल भेजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Rape accused Devendra Boodia's mobile recovered, sent to jail
हिसार। अखिल भारतीय बिश्नोई सभा के पूर्व प्रधान देवेंद्र बूड़िया का दो दिन का रिमांड पूरा होने के बाद उन्हें जेएमआईसी आयुष की अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने अदालत को बताया कि आरोपी को पुलिस जयपुर ले कर गई थी। आरोपी की निशानदेही से उसका मोबाइल बरामद किया गया है। दुष्कर्म मामले में पुलिस को इस मोबाइल से कई राज खुलने की उम्मीद है। इसके बाद, आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

आदमपुर क्षेत्र की युवती ने देवेंद्र बूड़िया पर जनवरी 2025 में दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। आरोपी देवेंद्र बूड़िया ने अग्रिम जमानत याचिका लगाई थी। 29 जून को हरियाणा स्टेट क्राइम ब्रांच ने देवेंद्र बूड़िया को जोधपुर से गिरफ्तार किया था। 30 जून को कोर्ट में पेश किया था। उस समय पुलिस ने देवेंद्र बूड़िया का रिमांड नहीं मांगा। उस दिन पेशी से पहले ही देवेंद्र बूड़िया की तबीयत भी बिगड़ गई थी। इसके बाद उसको न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed