फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Rampal hisar, railway station hisar, Hisar

रामपाल समर्थकों के कारण रेलवे अधीक्षक ने उपायुक्त व एसपी को भेजी शिकायत

Wed, 15 Feb 2017 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Wed, 15 Feb 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
Rampal hisar, railway station hisar, Hisar
Rampal - फोटो : Bureau

रेलवे स्टेशन पर रामपाल समर्थकों को स्टेशन पर रोके जाने व इनके कारण स्टेशन पर होने वाली परेशानी को देखते हुए रेलवे अधीक्षक ने उपायुक्त व एसपी को शिकायत भेजी है। पत्र के माध्यम से रेलवे अधीक्षक ने उपायुक्त निखिल गजराज व एसपी को बताया है कि पिछले काफी समय से जब भी रामपाल की पेशी होती है तो हजारों की संख्या में आने वाले रामपाल समर्थकों को रेलवे स्टेशन पर रोक कर रखा जाता है। जिनके कारण आम यात्रियों व रेलवे कर्मचारियों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। दूसरा इनके ठहरने से स्टेशन पर अव्यवस्था फैलती है। साथ ही इनके द्वारा स्टेशन पर काफी गंदगी फैलाई जाती है। जिस कारण आम यात्रियों समेत रेलवे कर्मियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्टेशन अधीक्षक ने इन समस्याओं के समाधान का जल्द से जल्द निवारण करने की बात नोटिस के माध्यम से कही है।

विज्ञापन


दो दिन पेशी के चलते स्टेशन पर ही रहे रामपाल समर्थक
लगातार दो दिन पेशी के चलते रामपाल समर्थक हजारों की संख्या में रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। सोमवार व मंगलवार को 4 से 5 हजार रामपाल समर्थक स्टेशन पर मौजूद थे। इनमें से सोमवार को पुलिस द्वारा केवल कुछ समर्थकों को ही रवाना किया जा सका। शेष समर्थक सोमवार रात स्टेशन पर ही रुके रहे। जिनके कारण मंगलवार को भी पूरा दिन स्टेशन पर अव्यवस्था का माहौल कायम रहा। मंगलवार देर शाम तक रामपाल समर्थकों को स्टेशन पर रवाना किया जा सका।
विज्ञापन


स्टेशन पर लगे जय बाबा के नारे
स्टेशन पर सतलोक आश्रम से कुछ कार्यकर्ताओं के पहुंचने पर स्टेशन पर मौजूद समर्थकों ने स्टेशन पर जय बाबा के नारे लगाने आरंभ कर दिये। इस दौरान रेलवे प्लेटफार्म नंबर 2 व 3 पर समर्थकों की भारी भीड़ जुट गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन


टिकट काउंटरों पर लगी रही भीड़
रामपाल समर्थकों के चलते मंगलवार को रेलवे स्टेशन के दोनों टिकट काउंटरों पर भारी भीड़ लगी रही। भीड़ की अधिकता के कारण रेलवे के 8 टिकट काउंटर भी कम पड़ गए। रेलवे के मेन गेट पर लगे काउंटरों पर यात्रियों की दस लाइनें लगवाकर टिकटों की बिक्री की गई। वहीं जाट स्कूल की ओर बने टिकट काउंटर पर भी पूरा दिन भारी भीड़ रहने के कारण लोगों को टिकटें लेने में काफी परेशानी उठानी पड़ी। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर भारी संख्या में पुलिस कर्मी मौजूद रहे। जिन्होनें रामपाल समर्थकों को स्टेशन से बाहर नहीं जाने दिया।

महिला यात्रियों को हुई अधिक परेशानी
रामपाल समर्थकों के कारण महिला यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। ट्रेनों में सफर करने के लिए महिला यात्रियों को भी पुरुष यात्रियों की तरह खड़े होकर सफर करना पड़ा। दोपहर के समय हिसार से जयपुर के लिए रवाना हुई ट्रेन में इतनी अधिक भीड़ रही कि यात्रियों को ट्रेन में घुसने के लिए भी जगह नहीं मिल रही थी।


ये बोले अधिकारी
रामपाल समर्थकों के चलते पिछले काफी समय से रेलवे स्टेशन पर अव्यवस्था होती है। इनके कारण आम यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। साथ ही इनके कारण स्टेशन परिसर पर गंदगी भी होती है।
- निहाल सिंह, स्टेशन अधीक्षक, रेलवे स्टेशन, हिसार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed