फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Rampal hisar, hearing date changement, Hisar

रामपाल की पेशी की तारीख में फेरबदल

Sun, 19 Mar 2017 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Sun, 19 Mar 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
Rampal hisar, hearing date changement, Hisar
satlok aasram - फोटो : rampal

जाट आंदोलन में रामपाल अनुयायियों की शामिल होने की आशंका के चलते प्रशासन अलर्ट हो गया है। जिला प्रशासन ने सेशन जज को रिक्वेस्ट डाली है कि रामपाल की 20 मार्च को होने वाली पेशी की तारीख में फेरबदल किया जाए। सेशन जज ने संबंधित कोर्ट को यह चिट्ठी मार्क कर दी, जिसके बाद एडीजे ने फाइल टेकन अप कर दी है।

विज्ञापन


प्रशासन ने किया अलर्ट जारी
प्रशासन ने जाट आंदोलनकारियों के साथ रामपाल समर्थकों के सहयोग की आशंका जताई है। प्रशासन ने चेताया है कि आंदोलन का हिस्सा न बने। कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने कोर्ट के समक्ष रिक्वेस्ट डाली है कि रामपाल की पेशी की तारीख पर उनके अनुयायियों की भी भीड़भाड़ बढ़ सकती है। उधर जाट संघर्ष समिति ने पहले ही दिल्ली कूच का एलान किया है। ऐसे में पुलिस फोर्स उस मामले में तैनात रहेगी। पेशी के दौरान भी पुलिस फोर्स की जरूरत पड़ती है ऐसे में व्यवस्था बनाने में दिक्कत आ सकती है। प्रशासन ने रिक्वेस्ट कर कहा कि इस पेशी की तारीख आगे कर दी जाए।
विज्ञापन

एसपी राजेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि सतलोक आश्रम के संचालक रामपाल की पेशी 20 मार्च की बजाय अब 17 अप्रैल को होगी। रामपाल की देशद्रोह सहित कई मुकदमों में पेशी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed