फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Procurement of 1.22 lakh quintals of paddy; lifting of 91,000 quintals of the produce

Hisar News: 1.22 लाख क्विंटल की धान की खरीद, 91 हजार क्विंटल फसल की उठान

Wed, 28 Oct 2026 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Wed, 28 Oct 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Procurement of 1.22 lakh quintals of paddy; lifting of 91,000 quintals of the produce
अनाज मंडी में लगी पीआर धान की ढेरियां। स्रोेत : किसान
नारनौंद। क्षेत्र की अनाज मंडियों में पीआर धान की आवक और खरीद लगातार बढ़ रही है । हालांकि खरीदी गई फसल की उठान धीमी रहने से मंडियों में जगह की कमी होने की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन

नारनौंद अनाज मंडी सहित खेड़ी चौपटा और लोहारी राघो के खरीद केंद्रों पर अब तक 1 लाख 73 हजार 621 क्विंटल पीआर धान पहुंच चुका है। इसमें से 1 लाख 22 हजार 249 क्विंटल की खरीद हुई है जबकि 91 हजार 11 क्विंटल धान की ही उठान हुई है।
विज्ञापन

कुल आवक के मुकाबले करीब 70.4 प्रतिशत धान की खरीद हुई है जबकि लगभग 52.4 प्रतिशत धान की उठान हो पाई है। खरीद और उठान के आंकड़ों में 31 हजार 238 क्विंटल का अंतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडियों में पीआर धान की आवक लगातार जारी है। आने वाले दिनों में 1121 सहित धान की अन्य किस्मों की आवक बढ़ने की संभावना है। ऐसे में खरीदी गई फसल की समय पर उठान जरूरी है ताकि किसानों को अपनी उपज बेचने और नई फसल उतारने में परेशानी न हो। उठान में तेजी नहीं आने पर मंडियों में जगह की समस्या गहरा सकती है।

लोहारी राघो और खेड़ी चौपटा में 10 हजार क्विंटल बाजरे की खरीद
नारनौंद क्षेत्र की लोहारी राघो और खेड़ी चौपटा अनाज मंडियों में बाजरे की आवक के साथ खरीद भी जारी है। दोनों मंडियों में अब तक करीब 11 हजार क्विंटल बाजरा पहुंच चुका है जिसमें से लगभग 10 हजार क्विंटल की खरीद हुई है। बास अनाज मंडी में भी बाजरे की आवक शुरू हो गई है। यहां अब तक 760 क्विंटल बाजरा पहुंचा है जिसमें से 687 क्विंटल की खरीद हुई है।

अनाज मंडी में लगी पीआर धान की ढेरियां। स्रोेत : किसान

अनाज मंडी में लगी पीआर धान की ढेरियां। स्रोेत : किसान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed