{"_id":"6ae23a88f391a2a3230ea56c","slug":"remembered-the-bravery-and-sacrifice-of-the-martyred-police-personnel-hisar-news-c-21-hsr1020-982330-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: शहीद पुलिस जवानों की वीरता और बलिदान को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: शहीद पुलिस जवानों की वीरता और बलिदान को किया याद
Wed, 28 Oct 2026 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Wed, 28 Oct 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
हांसी। पुलिस शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में हरियाणा पुलिस की ओर से 21 से 31 अक्तूबर तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय स्थित सीसीटीएनएस लैब में जवानों को शहीद पुलिसकर्मियों की वीरता और बलिदान पर आधारित फिल्म दिखाई गई।
गत वर्ष 1 सितंबर 2025 से 31 अगस्त 2026 तक देश की सीमाओं और आंतरिक सुरक्षा के दौरान विभिन्न पुलिस बलों के 154 जवानों ने प्राणों का बलिदान दिया। पुलिस स्मृति दिवस पर इन वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
फिल्म के माध्यम से पुलिस जवानों को बताया गया कि देश की सुरक्षा और आमजन की रक्षा के लिए पुलिसकर्मी कठिन परिस्थितियों में भी किस तरह कर्तव्य निभाते हैं। अभियान का उद्देश्य जवानों में कर्तव्यनिष्ठा, साहस और सेवा भावना को मजबूत करना तथा शहीदों के बलिदान को याद रखना है।
विज्ञापन
पुलिस स्मृति दिवस का इतिहास 21 अक्टूबर 1959 से जुड़ा है। उस दिन लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स क्षेत्र में सीमा की सुरक्षा के दौरान केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों पर चीनी सैनिकों ने हमला किया था। इस मुठभेड़ में 10 जवानों ने देश की रक्षा करते हुए प्राण न्योछावर कर दिए थे। उनकी शहादत की स्मृति में हर वर्ष 21 अक्तूबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है।