फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Ramniwas Rada and Bajrang Garg rejected news of rebellion against Congress In Hisar

Hisar: रामनिवास राड़ा व बजरंग गर्ग ने कांग्रेस से बगावत की खबरों को किया खारिज, चुनाव आयोग को भेजेंगे शिकायत

Sat, 07 Sep 2024 01:38 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 07 Sep 2024 01:38 PM IST
सार

कांग्रेस के सीनियर प्रवक्ता बजरंग गर्ग ने भी इस अफवाह का खंडन करते हुए कहा कि यह एक साजिश है, जो कामयाब नहीं होगी। कुछ लोग विपक्षी पार्टियों के साथ मिलकर कांग्रेस के खिलाफ षड्यंत्र रच रहे हैं, लेकिन हम उन्हें जनता के सामने बेनकाब करेंगे।

विज्ञापन
Ramniwas Rada and Bajrang Garg rejected news of rebellion against Congress In Hisar
बजरंग दास गर्ग और रामनिवास राड़ा - फोटो : संवाद

विस्तार

हिसार में कांग्रेस के प्रमुख नेताओं रामनिवास राड़ा और बजरंग गर्ग के पार्टी से बगावत की खबरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। जिसे दोनों नेताओं ने सिरे से खारिज कर दिया है। इन अफवाहों के बाद दोनों नेताओं ने स्पष्ट किया कि वे कांग्रेस के प्रति पूरी तरह से वफादार हैं और उनके खिलाफ यह षड्यंत्र एक साजिश के तहत रचा गया है।

विज्ञापन

रामनिवास राड़ा ने कहा कि मेरी छवि को खराब करने का षड्यंत्र किया गया है। ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पर विचार कर रहे हैं और इस संबंध में चुनाव आयोग को भी शिकायत भेजेंगे। मैं पहले भी कांग्रेस में था और आज भी कांग्रेस के साथ मजबूती से खड़ा हूं। हमारी नेता कुमारी सैलजा जो भी फैसला लेंगी, हम उसका समर्थन करेंगे।

विज्ञापन

कांग्रेस के सीनियर प्रवक्ता बजरंग गर्ग ने भी इस अफवाह का खंडन करते हुए कहा कि यह एक साजिश है, जो कामयाब नहीं होगी। कुछ लोग विपक्षी पार्टियों के साथ मिलकर कांग्रेस के खिलाफ षड्यंत्र रच रहे हैं, लेकिन हम उन्हें जनता के सामने बेनकाब करेंगे। पूरे प्रदेश में कांग्रेस का जबरदस्त माहौल है, और 70 सीटों के साथ कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed