फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Ramayan toll, Ramayan toll in Hisar, Jaam for two hours, Hisar

दूसरी लेन से बस निकाली तो बाउंसरों ने रोडवेज कंडक्टर को मारा घूंसा, टोल पर दो घंटे जाम

Sun, 25 Dec 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Sun, 25 Dec 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
Ramayan toll, Ramayan toll in Hisar, Jaam for two hours, Hisar
रामायण टोल पर फिर जाम - फोटो : bureau

हिसार-दिल्ली नेशनल हाईवे 10 पर रामायण टोल प्लाजा पर दूसरी लेने से बस निकालने पर टोल के बाउंसरों ने रोडवेज बस कंडक्टर के मुंह पर घूंसा मार दिया। आरोप है कि बाउंसरों ने ड्राइवर के हाथ को तोड़ने का प्रयास भी किया। बाउंसरों ने कुछ सवारियों के साथ भी बदतमीजी की। इससे आक्रोशित रोडवेज कर्मचारियों ने बसों को वहीं थाम दिया। करीब दो घंटे टोल प्लाजा पर जाम लगा रहा। पुलिस ने मामले में तीन बाउंसर गिरफ्तार कर लिए हैं।

विज्ञापन


रोडवेज चालक संतराम व परिचालक मंजीत गुरुग्राम डिपो की बस को दोपहर 12.10 बजे पर लेकर गुरुग्राम जा रहे थे। वे करीब 12.30 पर टोल प्लाजा पर पहुंचे। यहां रोडवेज चालक ने गलती से बस को दूसरी लेन में लगा लिया।
विज्ञापन


बस बूथ से निकलते ही टोल कर्मियों ने अनाउंसमेंट कराकर बस को रोक लिया। बाउंसरों ने कहा कि बस को वापस लेकर दूसरी लेन से लाओ। परिचालक ने कहा कि उनके पास अप-डाउन की पर्ची है। बस को पीछे करने में समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल जाने दो। अगली बार से दूसरी लेन से ही बस लेकर आएंगे। आरोप है कि मौके पर पहुंचे 7-8 बाउंसरों ने बस चालक पर हमला कर दिया। परिचालक के मुंह पर घूंसा मारा, जिससे उसके दांतों से खून बहने लगा। बाउंसरों ने चालक का हाथ मरोड़कर तोड़ने का प्रयास भी किया।

कुछ सवारियों ने बचाने का प्रयास किया तो बाउंसरों ने महिलाओं के साथ भी बदतमीजी की। चोटिल हुए रोडवेज कर्मचारियों ने बस को वहीं रोक कर कर्मचारी नेताओं को फोन कर दिया। रोडवेज कर्मचारियों ने हमलावर बाउंसरों की गिरफ्तारी की मांग की। वहां से गुजर रहे अन्य रोडवेज कर्मचारियों ने भी अपनी बसों के पहिए थाम दिए।

रोडवेज की बसें टोल पर ठहरने से वहां जाम लग गया। कुछ देर बाद रोडवेज कर्मचारी नेता दलबीर किरमारा, रमेश सैनी, धर्मपाल बूरा, बहादुर संडवा, भागीरथ शर्मा, राजबीर बुडाना सहित अन्य मौके पर पहुंचे। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी तब तक बसों को नहीं हटाएंगे।

केस दर्ज होने पर खोल दिया जाम
हांसी एएसपी राजेश कुमार, सदर थाना प्रभारी देवेंद्र नैन, शहर थाना प्रभारी सतबीर सैनी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एएसपी ने रोडवेज कर्मचारी नेताओं को बातचीत के लिए बुलाया। कुछ देर बाद रोडवेज कर्मचारियों से शिकायत लेकर केस दर्ज करा दिया, जिसके बाद रोडवेज कर्मचारियों ने बसों को हटा लिया। करीब दो घंटे बाद टोल पर यातायात बहाल हुआ।

देर शाम तीन बाउंसर गिरफ्तार
देर शाम पुलिस ने टोल प्लाजा के मनजीत की शिकायत पर बाउंसर प्रदीप, जितेंद्र, सुखविंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। इन तीनों पर सरकारी काम में बाधा डालने, मारपीट करने सहित कई अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपियों को रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

प्राइवेट बस चालक भी समर्थन में आए
प्राइवेट बस चालकों ने भी रोडवेज बस कर्मियों के साथ मिल कर टोल प्लाजा के अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। दशमेश बस सर्विस के संचालक जगदीश व दिलबाग रापड़िया ने सदर थाना प्रभारी के साथ तीखी नोक-झोंक हुई। उन्होंने कहा कि सदर थाना प्रभारी टोल प्लाजा के अधिकारियों का ही साथ देते हैं।

चोटिल कंडक्टर ड्राइवर का कराया मेडिकल
रोडवेज कर्मचारियों ने चोटिल हुए चालक-परिचालक का अस्पताल में मेडिकल कराया, जिसमें चिकित्सकों ने बताया कि परिचालक को मुंह, दांत पर चोट आई है। चालक के हाथ में चोट हैं। दोनों की एमएलआर को पुलिस को दिया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को छुट्टी दे दी गई।

डीजीएम बोले जल्दबाजी के कारण हुआ
टोल प्लाजा के डीजीएम दीदार सिंह ने बताया की यह पूरी घटना जल्दबाजी की वजह से हुई है। टोल पर एक बार पर्ची बनवाने के बाद भी जब दूसरी बार वह वाहन टोल से गुजरता है तो उसे वह पर्ची रीड करवानी होती है। रोडवेज बस टोल पर पहुंची उस वक्त एक टोल कर्मी की ड्यूटी शिफ्ट हुई थी। कर्मी ने अपनी आईडी लॉग आउट कर दी थी तथा नये कर्मी ने बस चालक से दो मिनट इंतजार करने के लिए कहा। परंतु बस चालक ने इंतजार करने की बजाय बस को भगा दिया जिस पर उसने टोल पर तैनात कर्मियों को अनाउंस कर बस को रुकवाने के लिए कहा था। इस पर रोडवेज कर्मचारियों ने विवाद किया।


शुरू से ही विवादों का टोल
कुुछ महीने पहले शुरू किया गया यह टोल शुरू से ही विवादों में है। प्राइवेट बस चालक टोल को लेकर जाम लगा चुके हैं। आसपास के ग्रामीणों के साथ भी टोल कर्मियों ने विवाद किया था। आसपास के गांव की ओर से इस बारे में महापंचायत कर विरोध जताया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed