फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Rakshabandhan, Roadways hisar, Hisar

मुफ्त का सफर बहनों के लिए बना मुसीबतों का सफर

Thu, 18 Aug 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Thu, 18 Aug 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
Rakshabandhan, Roadways hisar, Hisar
roadwayas - फोटो : Bureau

रक्षाबंधन के अवसर पर बसों में महिलाओं व बच्चों के लिए बुधवार दोपहर से शुरू हुआ मुफ्त का सफर मुसीबतों का सफर बन गया। बुधवार को 155 बसों को यात्रियों के लिए उपलब्ध करवाया गया। रोडवेज की हर बस में सवार होने के लिए महिलाएं भारी भीड़ से जूझती नजर आईं।

विज्ञापन

रक्षाबंधन के मौके पर प्रदेश सरकार की ओर से महिलाओं व बच्चों केे लिए रोडवेज बसों में 17 अगस्त से दोपहर 12 बजे से 18 अगस्त रात 12 बजे तक फ्री सफर की सुविधा दी जा रही है। इसके चलते बुधवार दोपहर से ही डिपो पर यात्रियों की भीड़ बढ़नी आरंभ हो गई थी। देर शाम तक बस अड्डे पर भीड़ रही। सामान्य तौर पर बस में 50 से 60 यात्री सवार होते हैं। बुधवार को प्रत्येक बस में तकरीबन 80 से 90 यात्री बसों में सवार थे। बसों में भीड़ बढ़ने से महिलाओं व बच्चों को परेशानियों का भी सामना करना पड़ा। भीड़ के कारण बसों में छिटपुट छेड़खानी की घटना भी हुई। आसपास गांवों से शहर में पढ़ने के लिए आने वाली छात्राओं को भी भीड़ के चलते भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


जीएम, टीएम ने लिया जायजा
बस डिपो पर फ्री सफर के दौरान उमड़ी भीड़ के चलते रोडवेज जीएम खूबीराम कौशल व टीएम जितेंद्र यादव ने स्वयं टीम के साथ मिलकर बसों की व्यवस्था का जायजा लिया। जीएम खूबीराम कौशल ने इस दौरान बसों में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर व किराया न वसूलने की सख्त हिदायतें डिपो कर्मचारियों को दी। बसों में भीड़ के कारण एहतियात बरतने की बात भी कर्मचारियों को कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


किराया न वसूलने की हुई अनाउंसमेंट
बस डिपो पर बुुधवार को रोडवेज ड्राइवरों व कंडक्टरों को लाउडस्पीकर लगा महिलाओं व 14 साल से कम उम्र के बच्चों से किराया न वसूलने की हिदायतें दी जा रही थी। बस डिपो अधिकारियों का कहना है कि अगर कोई कंडक्टर या ड्राइवर किसी महिला व बच्चे से 17 अगस्त दोपहर 12 बजे से 18 अगस्त रात 12 बजे तक किराया वसूलता हुआ पाया गया तो उसके खिला सख्त कार्रवाई की जा सकती है। चोरों व संदिग्ध लोगों से बचाव की जानकारी भी अनाउंसमेंट के जरिए दी जा रही थी।

40 इंस्पेक्टरों की लगाई ड्यूटी
बस डिपो अधिकारियों द्वारा रक्षाबंधन पर बढ़ी भीड़ के कारण बस अड्डे पर करीब 40 इंस्पेक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है। जिनको बस अड्डे पर बसों में सवार यात्रियों की संख्या व सुरक्षा के कारणों की वजह से लगाया गया है। इसके साथ-साथ आसपास रूटों पर भी चेकिंग टीम की तैनाती की गई।


भीड़ बढ़ने से रोडवेज प्रांगण में चले लात-घूंसे
फ्री सफर के चलते भारी भीड़ के कारण रोडवेज प्रांगण में लात-घूंसे भी चले। हुआं यू कि चंडीगढ़ रूट पर जा रही बस में काफी संख्या में यात्री सवार हो गए। इसी दौरान एक युवक की बहन भी बस में चढ़ रही थी। जब इस युवक ने बस के दरवाजे के नजदीक खड़े एक अन्य युवक को दरवाजे से हटने के लिए कहा उक्त युवक ने मना कर दिया। इस बात पर दोनों में बहस हो गई ओर दोनों ने बस से नीचे उतर एक-दूसरे पर लात-घूंसों से प्रहार कर दिया। बस स्टैंड पुलिस द्वारा मौके पर पहुंच दोनों युवकों को काबू कर चौकी में ले जाया गया। जहां दोनों के माफी मांगने पर उन्हें छोड़ा गया। एक अन्य घटना में भी दो युवकों को बस में महिलाओं से छेड़खानी के चलते पुलिस ने सबक सिखाया। तथा इन्हें भी माफी मांगने पर छोड़ा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed