फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Raksha Bandhan by day, garbage collection by night Municipal Corporation's drive carried out under police escort.

Hisar News: दिन में रक्षाबंधन, रात में कचरा उठान, पुलिस पहरे में चला निगम का अभियान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Raksha Bandhan by day, garbage collection by night Municipal Corporation's drive carried out under police escort.
तोशाम रोड ​स्थित आईटीआई पर रात में पुलिस के पहरे में सड़क से कूड़ा उठाती जेसीबी। 
हिसार। रक्षाबंधन पर दिनभर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण कचरा उठाने का अभियान नहीं चलाने के बाद नगर निगम प्रशासन ने शुक्रवार रात पुलिस के पहरे में आईटीआई चौक से कचरा उठाया।
विज्ञापन

निगम की टीम दो जेसीबी और एक डंपर लेकर तोशाम रोड स्थित आईटीआई चौक पहुंची। एहतियातन पुलिस ने रास्ते को वनवे कर दिया। करीब दो घंटे में 20 टन कचरा उठाकर डंपिंग स्टेशन भिजवाया गया। रक्षाबंधन होने के कारण सफाई कर्मचारियों ने अभियान का विरोध नहीं किया।
विज्ञापन


वहीं, कचरा उठाने के अभियान को लगातार जारी रखने के लिए निगम प्रशासन ने आसपास के जिलों से पुलिस की तीन से चार कंपनियां मांगी हैं। पुलिस के सहयोग से शनिवार को भी बड़े स्तर पर कचरा उठाने की तैयारी है। साथ ही डोर-टू-डोर कचरा उठाने के लिए निजी एजेंसी की गाड़ियां चलाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिन में मनाया त्योहार, रात को कार्रवाई

नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल शुक्रवार को 23वें दिन भी जारी रही। रक्षाबंधन के कारण दिन में निगम प्रशासन ने कचरा उठाने का अभियान नहीं चलाया और न ही डोर-टू-डोर कचरा संग्रह करने वाली एजेंसी की गाड़ियां चलीं। 23 दिनों से सफाई व्यवस्था ठप होने के कारण शहर में 4,500 टन से अधिक कचरा सड़कों और मुख्य चौराहों पर जमा है। रिहायशी इलाकों से लेकर मुख्य बाजारों तक लगे कचरे के ढेरों से दुर्गंध उठ रही है। इससे संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा भी बढ़ गया है।

कचरा उठाने के लिए तहसीलदार मुकेश कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था। वह तीन बसों में 100 से अधिक पुलिसकर्मियों के साथ रात नौ बजे आईटीआई चौक पहुंचे। नगर निगम की टीम दो जेसीबी और एक डंपर लेकर रात 10:30 बजे पहुंची। टीम ने करीब दो घंटे में 20 टन कचरा हटाया। इस दौरान डीएमसी जितेंद्र सिंह, एसडीओ सुनील लांबा, महिला पुलिस और खुफिया पुलिस बल भी तैनात रहा।

सफाई कर्मचारी 23वें दिन भी डटे

अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों ने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही। कर्मचारियों ने निगम प्रशासन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। नगरपालिका कर्मचारी संघ के प्रधान सुरेंद्र उर्फ गोलू ने कहा कि सरकार उनकी जायज मांगों की अनदेखी कर रही है, इसलिए हड़ताल लंबी खिंच रही है। सभी मांगें माने जाने के बाद ही हड़ताल समाप्त होगी।

सड़कों पर सड़ांध, लोगों का जीना मुहाल

शहर के मुख्य मार्गों, सब्जी मंडियों और गलियों में कचरे के ढेर लगे हैं। सड़ रहे कचरे के आसपास लावारिस पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। शहर में वायरल बुखार और डेंगू के मामले भी लगातार बढ़ रहे हैं।


सबसे ज्यादा कचरा वार्ड तीन में फैला

शहर में सबसे ज्यादा गंदगी वार्ड नंबर तीन में है। प्रमुख रास्तों से लेकर अंदरूनी सड़कों तक कचरा फैला है। सेक्टरों में सबसे ज्यादा कचरा सेक्टर 14 में है। निगम प्रशासन यहां दो स्थानों से जेसीबी की मदद से कचरा उठवा चुका है, लेकिन रोजाना दोबारा कचरा जमा हो रहा है। जिन स्थानों से निगम कचरा उठवा रहा है, वहां लोग फिर से कचरा डाल रहे हैं।

नगर निगम प्रशासन की ओर से कचरा उठाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। हमारी प्राथमिकता है कि लोगों को स्वच्छ शहर मिले।

- सी जयाश्रद्धा, नगर निगम आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed