फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Rajguru Market hisar, parking, Hisar

अवैध वसूली होती रहेगी तो बंद कर देंगे बाजार

Fri, 13 Jan 2017 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Fri, 13 Jan 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
Rajguru Market hisar, parking, Hisar
rajguru market - फोटो : Bureau

राजगुरु मार्केट में अवैध वसूली को लेकर व्यापारियों ने स्टिंग के बाद निगम कार्यालय पहुंचकर ठेकेदार की मौखिक शिकायत की है। सचिव कार्यालय पहुंचकर एसोसिएशन व ऑर्गेनाइजेशन ने कहा है कि पार्किंग ठेकेदार व उनके कारिंदे अवैध तरीके से वसूली कर रहे हैं। ठेकेदार व पार्किंग संचालक को मौके पर बुलाकर भी बात की गई मगर ठेकेदार पर कोई असर नहीं। व्यापारियों ने कहा कि दोपहर को एक व्यापारी के रिश्तेदार से व्यापारी के सामने ही टू व्हीलर के 10 रुपये ले लिए। जब व्यापारी ने विरोध किया तो मौके पर कहासुनी हो गई। मामले के बाद व्यापारी एसोसिएशन प्रधान राजेश जैन की अध्यक्षता में सचिव राजेश महता से मिलने पहुंचे। व्यापारियों ने सचिव को कहा कि एसोसिएशन किसी भी सूरत में धांधली सहन नहीं करेगी। अगर ऐसा ही होता रहा तो वे विरोध स्वरूप वे अपनी दुकानें बंद कर देंगे। सचिव ने निगम कार्यालय में ठेकेदार को बुला लिया। ठेकेदार को सचिव ने चेतावनी दी कि कहा  कि या तो वह अपनी व्यवस्था में सुधार कर ले वरना उन्हें मजबूरन नियमानुसार एक्शन लेना पड़ेगा।

विज्ञापन


सचिव साहब आपकी मिलीभगत है क्या
एसोसिएशन पदाधिकारियों ने सचिव पर आरोप लगाते हुए सीधे कहा कि साहब आप अवैैध वसूली कर रहे ठेकेदार पर नकेल क्यों नहीं कर रहे। उन्होंने यह भी कहा कि क्या आपकी मिलीभगत है ठेकेदार से। इस पर सचिव ने कहा कि कोई कुछ भी बोल सकता है मगर किसी पर आरोप लगाना गलत बात है। उन्होंने कहा कि आप निगम कार्यालय पहुंच जाओ। ठेकेदार को भी बुला लेते हैं। आमने सामने बैठकर बातचीत हो जाएगी।
विज्ञापन


सचिव बोले - किसी से अवैध वसूली हो सीधे करें शिकायत
सचिव ने ठेकेदार को चेतावनी दी कि वे बोर्ड पर प्रशासन अधिकारियों के लैंडलाइन नंबर लिखवा दें। ठेकेदार का नंबर भी लिखा होना चाहिए। अगर कोई कारिंदा अवैध वसूली करता है तो सीधे इन नंबरों पर आम लोग शिकायत कर सकते हैं। इस मौके पर व्यापारियों ने टू व्हीलर फ्री करने की मांग फिर उठाई। व्यापारियों ने कहा कि टू व्हीलर फ्री करें तो गाड़ियों के वे 20 रुपये ले सकते हैं। इस पर सचिव ने कहा कि ये टेंडर से पहले हो सकता है अब ये प्रक्रिया मेरे दायरे से बाहर है। लीगल प्रक्रिया के तहत ऐसा किया जा सकता था अब नहीं। इस पर हालांकि व्यापारियों ने एतराज जताया और कहा कि साहब सड़क पर पार्किंग बनाना कौन सा लीगल है और वो भी कॉमर्शियल।
विज्ञापन
विज्ञापन


टू व्हीलर पार्किंग फ्री करो
राजगुरु मार्केट ऑर्गेनाइजेशन के प्रधान अक्षय मलिक भी सचिव व एक्सईएन रामजीलाल से मिले। उन्होंने लोहड़ी का निमंत्रण भी दिया और कहा कि पार्किंग मामले को लेकर निगम को सही दिशा में फैसला लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की मांग है कि टू व्हीलर पार्किंग फीस नहीं ली जानी चाहिए। ठेकेदार मनमानी कर अवैध तरीके से वसूली कर रहा है।


नई पर्चियों पर होगा एजेंसी का नाम, लिखा होगा पार्किंग शुल्क
पार्किंग ठेकेदार राजेंद्र व संचालक साहिल ने कहा कि पहले जो पर्चियां छपी हैं वो गलती में छप गईं। अब नई पर्चियों में सुधार कर दिया जाएगा। नई पर्चियों पर एजेंसी का नाम व पार्किंग शुल्क होगा, जिसमें 4 घंटे के बाद डबल चार्ज वसूलने का भी लिखा हुआ होगा। ठेकेदार ने ये भी कहा कि वे नई पर्चियां छपवाएंगे तो फाइनल प्रिंट देने से पहले एसोसिएशन के पदाधिकारियों से वेरिफाई भी करवा लेंगे। अगर कोई और बदलवा करना है तो उसके लिए भी वे तैयार हैं। मिलने वालों में प्रधान राजेश जैन, प्रधान अक्षय मलिक, कोषाध्यक्ष संजय गिरधर, दर्शन, गौतम नारंग सहित कई व्यापारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed