{"_id":"5807c01d4f1c1b9f1b703f90","slug":"rajguru-market-hisar-nagra-nigam-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम उठाता रहा सामान, व्यापारी उतारते रहे गाड़ी से, टीम लौट गई वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम उठाता रहा सामान, व्यापारी उतारते रहे गाड़ी से, टीम लौट गई वापस
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
Updated Thu, 20 Oct 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
Market
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजगुरु मार्केट में अतिक्रमण पर कार्रवाई को लेकर निगम की टीम अब ड्रामेबाजी पर उतर आई है। नगर निगम की टीम शाम चार बजे मार्केट में अतिक्रमण हटाने के लिए गई। टीम के सदस्यों ने कई दुकानों का सड़क पर लगा सामान उठा लिया, मगर जब्त सामान टीम कार्यालय में नहीं लेकर जा सकी। टीम के सदस्य सामान उठाकर गाड़ी में डालते रहे और दुकानदार साथ-साथ पीछे से उतारते रहे। कर्मचारी व्यापारियों को रोक तक नहीं सके। मेयर शकुंतला राजलीवाला ने कहा कि दिवाली के मौके पर बाजार में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करना गलत है। इसके बारे में पहले से योजना तैयार करनी चाहिए थी। त्योहारों के मौके पर बाजार में बड़ी खरीददारी होती है। इस समय कार्यवाही नहीं होनी चाहिए। मेन अधिकारियों को इसके लिए लिए कहा भी है।
केवल देते रहे चेतावनी, डेढ़ घंटे चला ड्रामा
कर्मचारियों की टीम मार्केट व्यापारियों को केवल चेतावनी देती रही। डेढ़ घंटे तक यह ड्रामा चलता रहा। 15 लोगों की टीम व वाहनों के साथ पहुंचा नगर निगम का अमला सरकार का नुकसान करने के अलावा कुछ हासिल नहीं कर पाया। अमले पर किया गया खर्च केवल निगम पर बोझ ही बनकर रह गया। जिसका असर जीरो रहा। टीम के सामने ही सड़क पर लोग स्टॉल लगाकर बैठे रहे। तीसरे दिन तो व्यापारियों में निगम टीम का जरा सा भी खौफ दिखाई नहीं दिया।
ये रहे टीम में
मार्केट गई टीम सदस्यों में तहबाजारी इंचार्ज महेंद्र सैनी, सत्यदेव व विकास, जगदीश, धर्मबीर सहित करीब 15 लोगों की टीम थी।
हम बाजार को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। त्योहार का समय है। बाजार में खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को परेशानी हो जाती है। हम दुकानदारों को फिलहाल समझा रहे हैं। पहले की बजाए काफी सुधार है।
विज्ञापन
- राजेश महता, सचिव नगर निगम।
सीपीएस से मिले व्यापारी, आधे बरामदे दिलवा सकता हूं
लगातार अतिक्रमण को लेकर प्रशासन की तरफ से चल रही कार्रवाई को लेकर राजगुरु मार्केट के व्यापारी सीपीएस डॉ. कमल गुप्ता से मिले। उन्होंने सीपीएस गुप्ता से रिक्वेस्ट की कि हमें दिवाली तक स्टॉलें लगाने के लिए जगह दी जाए, ताकि हम पुराना माल निकाल सकें। इस पर सीपीएस ने कहा कि आप लोगों को आधे बरामदे मिल सकते हैं वो भी दिवाली तक। अगर आप चाहो तो मैं इस बारे में प्रशासन से बात कर सकता हूं। उन्होंने कहा कि अगर व्यापारियों की सहमति हो तो एसडीएम साहब से मिलकर फैसला कर सकते हो। मिलने वालों में प्यारेलाल लाहौरिया, राजेश जैन, संजय गिरधर, सुरेंद्र बजाज आवास पर सीपीएस से मिलने के लिए पहुंचे। उन्होंने कहा कि दिवाली तक पुराना माल निकालने के हमें थोड़ी छूट दी जाए।
दिवाली तक दुकानदार कम लेकर आए गाड़ियां
राजगुरु मार्केट एसोसिएशन ने सभी व्यापारियों से अपील की है दुकानदार भाई अपनी गाड़ियां कम से कम लेकर आएं, क्योंकि इन दिनों बाजार में ग्राहकों की संख्या अधिक है उन्हें सुविधाएं देना प्राथमिकता है।
हम वीरवार को प्रशासन से समय लेकर मीटिंग करेंगे। अगर वे व्यापारियों को दुकानों से बाहर स्टॉल लगाने की अनुमति देंगे तो उनसे अनुरोध करेंगे।
- सुरेंद्र बजाज, महासचिव, राजगुरु मार्केट एसोसिएशन।