फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Rajgur Market hisar, Nagar Nigam, Hisar

अतिक्रमण हटाने गए निगम कर्मचारी से भिड़े भाजपा उपाध्यक्ष

Tue, 18 Oct 2016 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Tue, 18 Oct 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
Rajgur Market hisar, Nagar Nigam, Hisar
nagar nigam - फोटो : Bureau

नगर निगम अधिकारियों की कार्रवाई का इंतजार कर आखिर सोमवार को एसडीएम अशोक बंसल खुद अतिक्रमण हटाने के लिए राजगुरु मार्केट पहुंच गए। उन्होंने अचानक नगर निगम अधिकारियों को फोन कर तुरंत दलबल के साथ राजगुरु मार्केट पहुंचने का आदेश दिया। अचानक दिए आदेश के बाद करीब 30 मिनट में पूरी टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने बरामदों व उससे बाहर रखा सामान उठाना शुरू कर दिया। पूरे मार्केट में इस मामले को लेकर हंगामा मच गया। त्योहारी सीजन में आधी सड़क पर आए व्यापारियों के सामान को उठाने में भी टीम को दिक्कत आई। इसी बीच संसार साड़ी के मालिक एवं भाजपा उपाध्यक्ष की दुकान के सामने रखा सामान निगम टीम ने उठा लिया। एसडीएम व डीएसपी अपनी टीम को लेकर कुछ आगे निकल गए। आरोप है कि अचानक उपाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल चार पांच लड़कों को साथ लेकर आया और उन्होंने कर्मचारी छोटूराम के साथ मारपीट की नौबत आ गई और गाड़ी से सामान उतार लिया। जब तक टीम वापस पहुंचती वे वहां से निकल गए। ऐसा ही तहबाजारी इंचार्ज महेंद्र सैनी के साथ हुआ। एक महिला ने उनका हाथ पकड़ लिया और हाथापाई पर उतर आई। महिलाएं भी अपना सामान वापस छीन ले गई।

विज्ञापन


नहीं मिला सोचने का मौका
दुुकानदारों को सोमवार को सोचने तक का मौका नहीं मिला। दरअसल एसडीएम अशोक बंसल व डीएसपी जितेंद्र कुमार सीसीटीवी संबंधित लोकेशन देखने के लिए मार्केट में आए हुए थे। उन्होंने बाजार के ये हालात देखकर निगम अधिकारियों को फोन कर दिया कि वे तुरंत यहां आ जाएं। अतिक्रमण हटाना है। अचानक हुई कार्रवाई से दुकानदारों व ग्राहकों में अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन


लोग पूछ रहा क्या हो गया
अचानक हुई कार्रवाई के चलते लोग दुकानदारों से पूछने लगे कि आखिर ऐसा क्या हुआ। जो दुकानदार बाहर रखा सामान ग्राहकों बेच रहे थे उन्होंने अपना सामान वापस रखना शुरू कर दिया। ग्राहकों को छोड़कर वे सामान अंदर रखने लग गए। ग्राहक भी हैरान थे कि अचानक हुआ क्या है जो दुकानदार ऐसा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेहंदी लगी एक हाथ में एक रह गया अधूरा
अतिक्रमण हटाने के दौरान अफरा तफरी में सामान सड़क पर गिर गया। कुछ दुकानदारों से गिर गया और कुछ सामान निगम की टीम से गिर गया। बाजार में भीड़ थी और टीम एक्शन मोड में। राहगीर प्रशासन की इस कार्रवाई से खुश नजर आ रहे थे। लोगों ने मौके पर अधिकारियों की सख्ती की तारीफ की।

सामान रखती गई टीम, दुकानदार पीछे से उतारते रहे
प्रशासन व नगर निगम की टीम की अचानक की गई कार्रवाई में काफी खामियां थी। टीम सड़क से सामान उठा उठाकर गाड़ी में रखती गई, जबकि लोग सामान उतारते रहे। जब निगम कर्मचारियों ने रोकने की कोशिश की तो उनके साथ मारपीट की गई। महिला पुलिस भी साथ नहीं थी। मेहंदी लगाने वाली युवतियां भी अपना सामान उतारकर ले गईं। एक महिला ने भी निगम के कर्मचारियों से सामान छीन लिया।

पार्किंग व्यवस्था को लेकर भी एसडीएम ने धमकाया
पार्किंग व्यवस्था को लेकर भी एसडीएम ने पार्किंग व्यवस्था को संभाल रहे कर्मचारियों को खूब धमकाया। उन्होंने पार्किंग इंचार्ज को कहा कि ये क्या है यहां आप व्यवस्था नहीं बना पा रहे हो। देख लो आप लोगों से पार्किंग वापस ले ली जाएगी मुझे यहां व्यवस्था चाहिए।

कर्मचारी बोला - हाथ पकड़े और की मारपीट की कोशिश
कर्मचारी छोटेलाल ने शिकायत में कहा है कि बाबूलाल ने उसके हाथ पकड़ लिए। मेरे साथ मारपीट की कोशिश की और लड़कों और महिलाओं को गाड़ी में चढ़ा दिया। मैंने उनसे कहा प्रधानजी आप गलत कर रहे हो। उन्होंने चार पांच लड़के गाड़ी में चढ़ा दिए जो खिलौने, स्टूल व अन्य सामान उतारकर ले गए। उन्होंने महिलाओं को भी गाड़ी में चढ़ाने की कोशिश की। एक महिला बोली मेरा पर्स सामान में गिरकर गाड़ी में आ गया। कुछ देर बाद वही महिला स्टूल मांगने लगी। छोटेलाल का कहना है कि वे महिलाओं को हथियार बनाकर बाजार में हंगामा करवाना चाहते थे पर मैंने यह बात अधिकारियों को मौके पर नहीं बताई। हां छह सात मौके पर खड़े पुलिस कर्मचारियों को मदद के लिए कहा। मगर वे भी खड़े होकर सब कुछ देखते रहे, उन्होंने कोई हेल्प नहीं की। बाद में ऑफिस में आकर पूरा मामला बताया और शिकायत लिखकर दी। जिसे सचिव ने एसडीएम साहब को भेज दी। उन्होंने यह शिकायत थाने में सुबह देने की बात कही है। सुबह एफआईआर हो जाएगी।

प्रधान बोले मत उठाओ जेनरेटर
टीम जब सामान उठा रही थी तो उन्होंने गैलरी में रखा जेनरेटर उठाना चाहा। टीम जैसे ही उसकी तरफ बढ़ी पार्किंग संभाल रहे प्रधान बोले इन्हें छोड़ दो सामान मत उठो। उधर लाहौरिया की दुकान के सामने जब टीम पहुंची तो लाहौरिया परिचय देने लगे। एसडीएम बंसल ने कहा साहब ये तो ठीक है मगर अब बर्दाश्त नहीं होता आप सामान उठवाओ।


मैं तो एसडीएम साहब के साथ था। जिन्होंने आरोप लगाया है वे मुझे जानते ही नहीं। पूरा मामला झूठा है। मार्केट एसोसिएशन प्रशासन के साथ है। रात को हमने मीटिंग की है। सुबह 9 बजे हम एसडीएम से मिलेंगे। जिनका सामान बरामदों से बाहर रोड पर है प्रशासन उनका सामान उठाए। हम दुकानदारों को भी डोर टू डोर जाकर समझाएंगे। प्रशासन इसके बाद कार्रवाई कर सकती है।
- बाबूलाल अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed