फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Rajeshwara Nand Maharaj doing penance amidst 5 smoke in 47 degree temperature

Hisar News: 47 डिग्री तापमान में 5 धूणों के बीच तपस्या कर रहे राजेश्वरा नंद महाराज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
Rajeshwara Nand Maharaj doing penance amidst 5 smoke in 47 degree temperature
हिसार। स्थानीय कैमरी रोड स्थित ज्ञानदीप सेवार्थ आश्रम के प्रांगण में आश्रम के संचालक एवं गद्दीनशीन महंत राजेश्वरा नंद महाराज विश्व कल्याण के लिए भीषण गर्मी में आश्रम के प्रांगण में 16 दिनों के लिए धूणों के बीच समाधी लगाकर तपस्या पर बैठे हैं। महंत की यह तपस्या 9 जून को पूरी होगी।
विज्ञापन

तपस्या पर बैठने से पूर्व महंत राजेश्वरा नंद महाराज ने कहा कि संतों महात्माओं का जीवन दूसरों की भलाई के लिए होता है। संत महात्मा विपदा आने से पूर्व अपने अनुयायियों को अवगत करवा देते हैं व उन्हें विपदा से दूर करते हैं। वह हमेशा अपने भक्तों को भलाई का मार्ग दिखाते हैं। संत समाज को हमेशा अपना जीवन लोगो के लिए प्रेरणादायक रखना चाहिए।
विज्ञापन

महंत राजेश्वरा नंद महाराज ने गुरु महाराज के स्वरूप के समक्ष दीप प्रज्वलित किया व उपस्थित श्रद्धालुओं के साथ पूरे आश्रम मंदिर व तपस्या स्थल की परिक्रमा कर गुरु महाराज को दंडवत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि महंत राजेश्वरा नंद महाराज 24 मई को सतबीरा नंद महाराज,डेरा ज्वाल माला जींद महंत स्वामी सदानंद,स्वामी दिव्या नंद,विजेंदर दास स्वामी, स्वामी सजदा नंद महाराज, कबीर दास, सजंय महाराज की विशेष उपस्थिति व संतों, श्रद्धालुओं की उपस्थिति में आश्रम के प्रांगण में 16 दिनों के लिए धूणों के बीच समाधी लगाकर तपस्या पर बैठे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed