फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Rajbaha broken in Ramayana and Nalwa village, there ... Water floods fields in Kharar village, crops damaged

रामायण व नलवा गांव में टूटा रजबाहा, उधर... खरड़ गांव में खेतों में भरा पानी, फसलें बर्बाद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Rajbaha broken in Ramayana and Nalwa village, there ... Water floods fields in Kharar village, crops damaged
हिसार। खरड़-अलीपुर गांव के खेतों में भरा बारिश का पानी दिखाते किसान। - फोटो : Hisar
हिसार। दो दिन हुई बारिश से जिले से गुजरने वाली नहरें व रजवाहे खतरे के निशान से ऊपर बह रहे हैं। रविवार को रामायण व नलवा गांव से गुजरने वाला रजवाहा पेटवाड़-सिवानी फीडर हेड के पास टूट गया। नहर विभाग की ओर से रविवार देर शाम तक इस दुरुस्त नहीं किया गया।
विज्ञापन

रामायण गांव के पूर्व सरपंच जसवंत सिंघल ने बताया कि पिछले दिन हुई बारिश से रामायण गांव के आवासीय क्षेत्र व खेतों में पानी भर गया है। पानी भरने से कपास, धान व बाजारा की फसल को काफी नुकसान हुआ है। फिलहाल सरपंच का चार्ज पंचायत विभाग के पास है। ग्राम पंचायत के पास गांव में पानी निकासी का काम करवाने तक की पावर नहीं है। वहीं दूसरी ओर जलभराव से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि रामायण गांव से पानी निकासी का प्रबंध किया जाए व फसलों की गिरदावरी करवाकर किसानों को मुआवजा दिलवाया जाए।
विज्ञापन

वहीं मिट्टी दरकने से नलवा गांव का रजवाहा टूट गया है। इसके कारण आसपास के कपास के खेतों में पानी भर गया। पानी भरने से कपास की फसल को काफी नुकसान हुआ है। किसानों ने जिला प्रशासन से समय पर गिरदावरी करवाकर मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खरड़-अलीपुर गांव में खेतों व घरों में भरा पानी
भारतीय किसान यूनियन के युवा जिला प्रधान कुलदीप खरड़ ने बताया कि भारी बारिश के कारण हरियाणा प्रदेश किसानों की फसलों का काफी नुकसान हुआ है। किसान नेताओं ने मांग की है कि सरकार तुरन्त गिरदावरी करके किसानों को मुआवजा दे। खरड़ गांव में वाल्मीकि बस्ती में पानी भर गया है। रविवार को राजू प्रधान खरड़, राजेश सहरावत, सुरेश वाल्मीकि, बंटी वाल्मीकि, सुरेंद्र, बबलू वाल्मीकि टिंकू ने उपायुक्त से मांग की है कि प्रशासन की ओर से पानी निकासी के प्रबंध करवाए जाए।

हिसार। आर्यनगर राजकीय विद्यालय में भरा बारिश का पानी

हिसार। आर्यनगर राजकीय विद्यालय में भरा बारिश का पानी- फोटो : Hisar

हिसार। रामायण गांव में टूटा रजबाहा व खेतों की ओर बहता पानी।

हिसार। रामायण गांव में टूटा रजबाहा व खेतों की ओर बहता पानी।- फोटो : Hisar

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed