फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Rainfall in northern and southern districts of the state due to weak western disturbance

कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के उत्तरी व दक्षिणी जिलों में हुई बारिश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Rainfall in northern and southern districts of the state due to weak western disturbance
हिसार। कमजोर श्रेणी के पश्चिमी विक्षोभ के असर से वीरवार को प्रदेश के उत्तरी व दक्षिणी जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश की गतिविधियां दर्ज की गईं। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार वीरवार रात से एक मध्यम श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। चूंकि इस पश्चिमी विक्षोभ को अरब सागर व बंगाल की खाड़ी दोनों तरफ से नमी मिलेगी। इस कारण से आज प्रदेश भर में बारिश संबंधी गतिविधियां होने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग ने इसे लेकर 21 जून तक येलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

मंगलवार रात से सक्रिय हुए कमजोर श्रेणी के पश्चिमी विक्षोभ के असर से बुधवार रात व वीरवार अल सुबह प्रदेश के उत्तरी जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, जींद व कैथल में 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं और गरज चमक के साथ बारिश की गतिविधियां दर्ज की गईं। वहीं प्रदेश दक्षिणी हिस्सों महेंद्रगढ़, भिवानी, रेवाड़ी, पलवल, गुरुग्राम, फरीदाबाद जिले में कई स्थानों पर शाम से रात तक बूंदाबांदी से लेकर हल्की बारिश दर्ज की गई। प्री मानसून गतिविधियों की वजह से प्रभावित स्थानों पर तापमान में गिरावट दर्ज हुई है जबकि प्रदेश के मध्य वाले हिस्से में बारिश न होने व नमी की मात्रा ज्यादा होने के कारण उमस वाली गर्मी ने लोगों को परेशान किया। इस दौरान प्रदेश में अधिकतम तापमान 35 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।
विज्ञापन

बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे से वीरवार सुबह साढ़े 8 बजे तक हुई बारिश का आंकड़ा
कुरुक्षेत्र-18.5
अम्बाला-8.0
पंचकूला-3.5
सोनीपत-3.0
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed