फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   rainfal hisar, Hisar

भादो में सावन सी बारिश, 24 घंटे में 43.4 एमएम

Tue, 30 Aug 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Tue, 30 Aug 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
rainfal hisar, Hisar
rain - फोटो : Bureau

पिछले 24 घंटे में हुई 43.4 मिलीमीटर बरसात ने अगस्त का हिसाब किताब पूरा कर दिया। सोमवार को कई घंटे तक रुक रुक कर बरसात होती रही। भादो के महीने में सावन की झड़ी के चलते मौसम सुहाना हो गया। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को भी बरसात की संभावना है।

विज्ञापन

अभी तक भादो का महीना सूखा चल रहा था। जिस कारण अगस्त के रिकॉर्ड में बेहद कम बरसात दर्ज की गई थी। बरसात का औसत सामान्य से कम हो गया था। सामान्य से करीब 12 प्रतिशत बरसात कम आंकी गई थी। रविवार को करीब 16 तथा सोमवार को करीब 27.4 एमएम बरसात दर्ज की गई। पिछले 24 घंटे में 43.4 मिलीमीटर बरसात ने अब तक की सारी कमी को पूरा कर दिया। अगर इन दोनों दिनों की बरसात के बाद बरसात का रिकॉर्ड सामान्य हो गया। चौधरी चरण सिंह हरियाण कृषि विश्वविद्यालय के अनुसार सोमवार को 35 एमएम बरसात दर्ज हुई। सोमवार को बरसात के बाद तापमान में गिरावट हुई।
विज्ञापन


यहां भरा पानी
ऑटो मार्केट, राजगढ़ रोड, दिल्ली रोड, विद्युत नगर, अर्बन इस्टेट टू, बस अड्डा, सामान्य अस्पताल, कैंप चौक, विजय नगर, महता नगर, संत नगर, राजीव नगर, महाबीर कॉलोनी, शांति नगर, कृष्णा नगर, बैंक कॉलोनी, फव्वारा चौक, कैमरी रोड रेलवे फाटक, सेक्टर 13, सेक्टर 16-17, सेक्टर 27-28 इंडस्ट्रियल एरिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज भी बरसेंगे मेघ
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार रविवार, सोमवार के बाद मंगलवार को भी बरसात की संभावना है। मंगलवार को आसमान में बादलों का प्रभाव रहेगा। अधिकतम तापमान 25 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।

सूखा सा था अगस्त
अगस्त महीने में अब तक कम बरसात रिकॉर्ड की गई थी। हल्की बरसात ही हो रही थी। रविवार के बाद सोमवार को जोरदार बरसात दर्ज की गई। रविवार को 16 एमएम के बाद सोमवार को अगस्त माह की सबसे अधिक 27.4 एमएम बरसात रिकॉर्ड की गई है।


एक अच्छी बरसात की जरूरत थी। रविवार-सोमवार को आई बरसात सभी फसलों को फायदा पहुंचाएगी। जिले में कुल 3 लाख 20 हजार हेक्टेयर में फसलों की बिजाई हो रखी है, जिसमें सबसे अधिक कपास का एरिया है। इसके अलावा धान, ग्वार, बाजरा, मूंग, अरहर का एरिया है। इन सभी फसलों को बरसात से फायदा होगा।
- डॉ. वीएस फौगाट, उप कृषि निदेशक, हिसार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed