{"_id":"64ab102a97b7054e84081cb5","slug":"rain-water-entered-houses-and-shops-traders-suffered-loss-hisar-news-c-21-hsr1005-174042-2023-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: घरों और दुकानों में घुसा बारिश का पानी, व्यापारियों को हुआ नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: घरों और दुकानों में घुसा बारिश का पानी, व्यापारियों को हुआ नुकसान
Mon, 10 Jul 2023 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Mon, 10 Jul 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
मंडी आदमपुर। शनिवार को हुई भारी बारिश के बाद अब तक क्षेत्र से पानी की निकासी नहीं हुई। सीवर का पानी घरों में आने के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई है। दुकानों में पानी घुसने से आदमपुर के व्यापारियों को करोड़ों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। तेज बारिश के बाद दुकानों में घुसे पानी से अपने सामान को बचाने के लिए दुकानदार रात एक बजे तक लगे हुए थे। अनाजमंडी में व्यापारियों और किसानों का अनाज पूरी तरह भीग गया। अनाज को पानी से बचाने के लिए बनाया गया शेड ही पूरी तरह टपकता हुआ नजर आया।
देर रात तक शेड के नीचे से सामान हटा रहे व्यापारियों ने बताया कि पिछले 10 सालों से इन शेड की मरम्मत नहीं हुई है। इसका खमियाजा हर बार किसानाें और व्यापारियों को भुगतना पड़ता है।
इन क्षेत्रों में भरा बारिश का पानी
आदमपुर में पानी की निकासी न होने के कारण एडिशनल मंडी, सिनेमा मार्केट, रविदास नगर, मित्तल मार्केट, बस स्टैंड रोड, क्रांति चौक, बोगा मंडी, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में जलभराव हो गया। इसी तरह शिव कॉलोनी, प्रणामी चौक, दुर्गा कॉलोनी, कॉलेज रोड, जवाहर नगर, कीर्ति नगर, इंदिरा कॉलोनी सहित अन्य कॉलोनियों में पानी भरा हुआ है। सीवर व्यवस्था पूरी तरह दम तोड़ चुकी है। सीवर बैक मार रहे हैं। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के घरों में पानी भरा है। पानी से घरों में फर्नीचर तो खराब हो ही रहा है, लोग खाना तक नहीं बना पा रहे हैं। लोगों का कहना है कि पिछले तीन साल से आदमपुर में मानसून के दौरान पानी की निकासी नहीं होती, लेकिन सरकार का इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है।