{"_id":"67c0a5b11b14a418490ab340","slug":"rain-in-many-districts-of-the-state-due-to-western-disturbance-hisar-news-c-21-hsr1007-575087-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के कई जिलों में बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के कई जिलों में बारिश
Thu, 27 Feb 2025 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Thu, 27 Feb 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
हिसार। पश्चिमी विक्षोभ के असर से वीरवार को प्रदेश के कई जिलों में दिनभर बूंदाबांदी से लेकर बारिश हुई। इस कारण दिन के तापमान में 10 डिग्री से ज्यादा की गिरावट आई और यह सामान्य से नीचे पहुंच गया। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो प्रदेश में आज भी पश्चिमी विक्षोभ का असर रहेगा। भारतीय मौसम विभाग ने इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से वीरवार को सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, जींद, कैथल, अंबाला, यमुनानगर व पंचकूला में बारिश हुई है। बारिश की गतिविधियों के कारण प्रदेश में एक ही दिन में अधिकतम तापमान में 10.0 से 12.0 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान दिन भर बादल छाए रहे। वहीं, विक्षोभ के कारण न्यूनतम तापमान में काफी बढ़ोतरी हुई और यह सामान्य से 7 डिग्री तक ऊपर पहुंच गया।
आगे ऐसा रहेगा मौसम
28 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ का प्रदेश के उत्तरी और मध्यवर्ती जिलों पर जारी रहेगा। भारतीय मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। इस दौरान पंजाब से सटे हरियाणा के सभी जिलों पर तेज गति से हवाएं चलने, गरज चमक के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी और ओलावृष्टि की संभावना है। हरियाणा के दक्षिणी हिस्सों पर इसका आंशिक असर ही देखने को मिलेगा। यहां बिखराव वाली बूंदाबांदी और तेज गति से हवाएं चलने की हीं संभावना है।
विज्ञापन
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के गेहूं विशेषज्ञ डॉ. ओपी बिश्नोई ने बताया कि यह बारिश गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद साबित होगी। अगर तेज हवाओं के कारण कहीं फसल बिछ गई है तो मामूली नुकसान हो सकता है। गेहूं की फसल में बालियां निकल गई हैं। फिलहाल दाना बनने लग रहा है। किसानों के लिए सलाह है कि अभी सिंचाई न करें।
इतनी हुई बारिश
अंबाला-2.7 एमएम
हिसार-0.2 एमएम
करनाल-1.0 एमएम
रोहतक-0.6 एमएम
सिरसा-0.2 एमएम
जींद-1.0 एमएम
कुरुक्षेत्र-1.0 एमएम
पानीपत-1.5 एमएम
सोनीपत-6.0 एमएम
यमुनानगर-0.5 एमएम
नोट-बारिश का यह आंकड़ा बुधवार सुबह 8.30 बजे से वीरवार शाम 5.30 बजे तक का है।