फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Rain in many districts of Haryana today: Western disturbance will be active on July 18

हरियाणा के कई जिलों में आज बारिश: 18 जुलाई को पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय, राजस्थान पर कम दबाव का क्षेत्र बना

Thu, 17 Jul 2025 08:31 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 17 Jul 2025 08:31 AM IST
सार

हरियाणा में 18 जुलाई को ही एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके असर से दक्षिणी पंजाब व उत्तरी राजस्थान पर एक कम दबाव का क्षेत्र बनेगा। इन सभी के प्रभाव से प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी।

विज्ञापन
Rain in many districts of Haryana today: Western disturbance will be active on July 18
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान पर बना कम दबाव का क्षेत्र कमजोर पड़ गया है। वीरवार को मानसून टर्फ के हरियाणा के और नजदीक आने से प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी। वहीं, बुधवार को प्रदेश के कई जिलों में बूंदाबांदी और बारिश हुई।

विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि निम्न दबाव का क्षेत्र उत्तर पश्चिमी राजस्थान और पाकिस्तान के पास बना हुआ है। अगले 12 घंटों में इसके लाहौर की तरफ बढ़ने व कमजोर पड़ने की संभावना है। इसके असर से राजस्थान पर बनी मानसून टर्फ के हरियाणा के और नजदीक आने की काफी संभावना है। वहीं, एक निम्न दबाव का क्षेत्र दक्षिण पश्चिमी बिहार व पूर्वी उत्तर प्रदेश में बना हुआ है, जो कि 18 जुलाई तक हरियाणा के नजदीक राजस्थान पर पहुंच जाएगा।
विज्ञापन


इसके अलावा 18 जुलाई को ही एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके असर से दक्षिणी पंजाब व उत्तरी राजस्थान पर एक कम दबाव का क्षेत्र बनेगा। इन सभी के प्रभाव से प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी। हालांकि 18 जुलाई के बाद कुछ दिनों तक कोई विक्षोभ सक्रिय होता दिखाई नहीं दे रहा है। अगर ऐसा होता है तो मानसून टर्फ उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों की तलहटी में पहुंच जाएगी, जिससे प्रदेश में मानसून की गतिविधियों पर ब्रेक लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां-यहां बारिश
अंबाला-7.0 एमएम
रोहतक-1.0 एमएम
सिरसा-2.0 एमएम
चरखी दादरी-10.0 एमएम
फरीदाबाद-20.0 एमएम
गुरुग्राम-1.0 एमएम
जींद-2.0 एमएम
पानीपत-0.5 एमएम
सोनीपत-1.5 एमएम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed