{"_id":"6a2da76b1b04d01d7802027f","slug":"rain-continued-for-the-third-consecutive-day-10-districts-got-relief-from-the-heat-hisar-news-c-21-hsr1020-890318-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: तीसरे दिन भी बरसे बदरा, 10 जिलों में बारिश से गर्मी से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: तीसरे दिन भी बरसे बदरा, 10 जिलों में बारिश से गर्मी से मिली राहत
विज्ञापन
टाउन पार्क में काफी संख्या में घूमने पहुंचे लोग झरने को देखते हुए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हरियाणा में लगातार तीसरे दिन भी बारिश का दौर जारी रहा। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के 10 जिलों में बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में 10 से 11 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आई और लोगों को भीषण गर्मी व लू से राहत मिली। पूरे प्रदेश में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी तापमान सामान्य से कम रहने और मौसम सुहावना बने रहने की संभावना है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण आंधी, अंधड़, हल्की से मध्यम बारिश और कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि की गतिविधियों ने गर्मी के तेवर नरम कर दिए हैं। दिन और रात का तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। 15 जून को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा। इस दौरान बादलों की आवाजाही, तेज हवाएं, आंधी-अंधड़ और प्री-मानसून की हल्की बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी।
हिसार और महेंद्रगढ़ में पश्चिमी विक्षोभ का व्यापक असर देखने को मिला। हिसार में अधिकतम तापमान 35.6 और न्यूनतम 22.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से क्रमश: 5.7 और 4.5 डिग्री कम रहा। महेंद्रगढ़ में अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -
12 जून को तापमान व बारिश
जिला | बारिश (मिमी) | अधिकतम तापमान
हिसार | 1.9 | 35.6
महेंद्रगढ़ | 11.5 | 38.0
रोहतक | 10.4 | 35.9
भिवानी | 22.0 | 33.0
सिरसा | 36.4 | 34.0
चरखी दादरी | 13.0 | 34.0
गुरुग्राम | 6.5 | 36.2
पलवल | 3.5 | 33.7
सोनीपत | 3.0 | 35.6
मेवात | 1.5 | 35.0
-- -- -- -- -- -- -- -- -
11 जून का तापमान व बारिश
जिला | बारिश (मिमी) | अधिकतम तापमान | गिरावट
हिसार | 2.2 | 35.7 | 4.5
करनाल | 29.8 | 30.8 | 4.8
भिवानी | 0.5 | 34.5 | 3.5
महेंद्रगढ़ | 11.0 | 37.0 | 6.0
चरखी दादरी | 0.0 | 34.9 | 3.5
गुरुग्राम | 8.0 | 32.6 | 4.2
जींद | 32.0 | 30.9 | 7.2
रोहतक | 1.6 | 35.6 | 8.9