फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Rain caused waterlogging in the city, people are troubled

Hisar News: बारिश ने शहर में जलभराव, लोग परेशान

Tue, 08 Jul 2025 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 08 Jul 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Rain caused waterlogging in the city, people are troubled
सिवानी की आर्य कॉलोनी में भरा दो फुट गहरा पानी। 
सिवानी मंडी। नगर में रविवार रात रुक-रुक कर तेज बारिश हुई। इसने प्रशासन की तैयारियों की पोल खोल दी। लोगों को गर्मी और उमस से राहत की उम्मीद थी, लेकिन टूटी सड़कें, बंद नाले और लचर जलनिकासी व्यवस्था ने राहत को आफत में बदल दिया।
विज्ञापन

शहर की अधिकतर कॉलोनियों और बाजारों में दो से तीन फीट तक पानी भर गया जो घरों के अंदर तक घुस आया। रेलवे रोड से आर्य कॉलोनी की सड़क में दो फुट गहरा तक पानी भरा रहा। पहले से जर्जर सड़कों पर कीचड़ फैल गया। इससे जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो गया और बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। गड्ढों में पानी, कीचड़ भरने से हादसों का भी खतरा है।
विज्ञापन


वार्ड संख्या तीन निवासी राकेश सोनी ने बताया कि उनके घर में गंदा पानी घुस गया। परिजन रातभर बाल्टियों और मग से पानी निकालते रहे। वार्ड दो के पार्षद प्रणव गोयल ने बताया कि बारिश के तुरंत बाद उन्होंने पार्षद दीपक शर्मा, आनंद जांगड़ा, भीम शर्मा, मांगेराम देहड़ू और प्रतिनिधि संजय कौशिक के साथ प्रभावित इलाकों का दौरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामाजिक कार्यकर्ता अमित लोहिया ने कहा कि चुनावी मुद्दा बनने के बावजूद जलनिकासी की व्यवस्था नहीं हो सकी है। पूर्व नपा वाइस चेयरमैन विद्या देवी कोठारी ने कहा कि हिसार-राजगढ़ रोड पर नाले की सफाई स्लैब हटाकर नहीं की गई। वहीं, जन स्वास्थ्य विभाग के जेई दीपक मलिक ने बताया कि पुराना बस स्टैंड, मंडी मोड़, पीर बाबा गली से पानी निकालने के लिए मोटरें लगाई गईं हैं। सड़काें से पानी हटाकर व्यवस्था सामान्य कर दी जाएगी।

इनसेट::
सड़कें गड्ढों में तब्दील

स्थानीय निवासी रविंद्र जादूदा और मास्टर रवि बिश्नोई ने बताया कि हिसार-राजगढ़ रोड, तोशाम मोड़, गुरेरा मोड़ और गवर्नमेंट गर्ल्स स्कूल से साईं बाबा मंदिर तक की सड़कें गड्ढों में तब्दील हो गईं हैं। बारिश ने हालात और बिगाड़ दिए। पुराना बस स्टैंड, मुख्य बाजार, शनि मंदिर, पीर बाबा गली, रूपाणा रोड और मंडी मोड़ जैसे व्यस्त इलाकों में दो से तीन फीट तक पानी जमा हो गया। बलविंदर सिंह उर्फ सोनू वर्मा, राजेंद्र वर्मा और रविंद्र सिंह ने बताया कि वकील कॉलोनी रूपाणा रोड की सड़क पर नगर पालिका अध्यक्ष वंदना केडिया की भी रोजाना आवाजाही रहती है। इसके बावजूद सड़क नहीं सुधर सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed