फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Rain broke 10 years' record in January, now 64.6 mm of rain

जनवरी में बारिश ने 10 वर्षों का तोड़ा रिकॉर्ड, अब 64.6 एमएम बारिश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Rain broke 10 years' record in January, now 64.6 mm of rain
हिसार फुव्वारा चौक पर बारिश में भरे पानी से गुजरते वाहन चालक। संवाद - फोटो : Hisar
हिसार। शहर में शनिवार को हुई 22 एमएम बारिश के साथ ही जनवरी में हुई बारिश ने पिछले 10 वर्षों का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। इसके अलावा 11 वर्षों में जनवरी माह में दूसरी बार एक दिन में इतनी बारिश हुई है। इस माह में अब तक 64.6 एमएम बारिश हो चुकी है, जबकि इससे पहले वर्ष 2017 में 49.5 एमएम बारिश दर्ज की गई थी। हालांकि वर्ष 1954 में इस माह में 98.3 एमएम बारिश हुई थी, जो अब तक का रिकॉर्ड है। शनिवार को दस किलोमीटर प्रति घंटे के हिसाब से हवाएं भी चली।
विज्ञापन

21 जनवरी की रात एक और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से रात को ही मौसम में बदलाव आया और देर रात बूंदाबांदी हुई। इस दौरान 0.2 एमएम बारिश दर्ज की गई। इसके बाद शनिवार सुबह 6 फिर से हल्की बारिश होने लगी। इसके बाद दोपहर 3 बजे तक रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश होती रही। हालांकि दोपहर में बारिश के साथ 25 से 30 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलीं। बारिश के बाद मौसम काफी ठंडा हो गया।
विज्ञापन

दिन के तापमान में आई गिरावट, सामान्य से 8 डिग्री नीचे पहुंचा
दिन भर रुक-रुक होती रही बारिश का असर दिन के तापमान पर भी पड़ा। दिन का तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 8 डिग्री कम रहा। वहीं रात भर बादलवाई रहने से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई और यह 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज रहा, जो सामान्य से 4 डिग्री ऊपर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में जगह-जगह हुआ जलभराव
बारिश के कारण शहर में फव्वारा चौक, पुरानी सब्जी मंडी चौक,महाबीर कालोनी, बड़वाली ढाणी, संत नगर, राजीव नगर, महता नगर, शांति नगर, भारत नगर, दिल्ली रोड सेक्टर 9-11 से सनसिटी मॉल, जिंदल पुल से औद्योगिक एरिया, कैंट मार्केट के पास जलभराव हुआ।
इस माह हुई बारिश का आंकड़ा
4 जनवरी 13.2एमएम
5 जनवरी 4.2 एमएम
7 जनवरी 17.6 एमएम
8 जनवरी 6.0 एमएम
19 जनवरी 2.0 एमएम
21 जनवरी 0.2 एमएम
22 जनवरी 21.6 एमएम
10 वर्षों में जनवरी में हुई बारिश
वर्ष-बारिश एमएम
2021-15.5
2020-10.6
2019-13.9
2018-11.0
2017-49.5
2016-0.0
2015-12.6
2014-8.9
2013-32.8
2012-5.8
10 वर्षों में जनवरी में एक दिन में हुई बारिश का आंकड़ा
वर्ष तिथि बारिश एमएम में
2021 5 जनवरी 7.9
2020 28 जनवरी 6.6
2019 6 जनवरी 8.5
2018 24 जनवरी 10.4
2017 27 जनवरी 21.4
2016 00 00 0.0
2015 22 जनवरी 5.6
2014 21 जनवरी 5.2
2013 18 जनवरी 24.4
2012 16 जनवरी 5.4
बारिश से गेहूं व चने की फसल को फायदा
कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार इस बारिश से गेहूं व चने की फसल को काफी फायदा होगा। मगर तेज हवाओं के चलने से सरसों की अगेती फसल बिछ गई, वहीं पछेती के फूल छड़ गए, जिससे इस फसल को थोड़ा नुकसान पहुंचा है।
दिन-रात के तापमान में महज 3.4 डिग्री का अंतर -
बारिश और ठंडी हवाओं के साथ ही जिले के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। दिन और रात के तापमान में महज 3.4 डिग्री सेल्सियस का अंतर रहा। हिसार का रात्रि तापमान सामान्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 10.8 डिग्री सेल्सियस पर आ पहुंचा। जबकि दिन का तापमान सामान्य से 7.8 डिग्री कम 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आगे क्या.
रविवार : पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव रविवार यानी 23 जनवरी को भी बना रहेगा। प्रदेश के उत्तर पश्चिमी और दक्षिण क्षेत्रों में हवाओं के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी व हल्की बारिश की संभावना।
सोमवार : 24 जनवरी यानी सोमवार को उतरी हरियाणा के कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी व अन्य क्षेत्रों में आंशिक बादलवाई की संभावना।
मंगलवार : 25 जनवरी मंगलवार को प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम खुष्क रहेगा। अलसुबह धुंध छाने की संभावना।
बुधवार : 26 जनवरी बुधवार से हल्की गति से उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने के कारण रात्रि तापमान में गिरावट संभावित।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed