फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Railways News: Trains on Delhi route from Hisar will remain canceled for two days from today

Railway News: यात्रीगण कृपया ध्यान दें... आज से दो दिन तक दिल्ली रूट की ट्रेनें रहेगी रद्द

Sat, 09 Sep 2023 04:01 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 09 Sep 2023 04:01 AM IST
सार

रोडवेज बसें भी बहादुरगढ़ तक भेजी जा रही हैं।  श्रीगंगानगर-तिलकब्रिज व तिलकब्रिज-सिरसा ट्रेन रद्द रही। जी-20 सम्मेलन को लेकर शनिवार और रविवार को यातायात प्रभावित रहेगा।

विज्ञापन
Railways News: Trains on Delhi route from Hisar will remain canceled for two days from today
Train demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली में होने वाले जी-20 सम्मेलन को लेकर शनिवार और रविवार को दिल्ली रूट पर दौड़ने वाली ट्रेनें रद्द रहेंगी। वहीं, हिसार से दिल्ली जाने वाली रोडवेज बसें बहादुरगढ़ तक ही जा रही हैं। इस कारण यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। रोडवेज से डीआई प्रेम सागर ने बताया कि 10 सितंबर की रात 12 बजे तक दिल्ली जाने वाली बसों की सुविधा बहादुरगढ़ तक ही मिलेगी।

विज्ञापन


वहीं, शुक्रवार को श्रीगंगानगर-तिलकब्रिज व तिलकब्रिज-सिरसा ट्रेन भी रद्द रही। मगर 9 और 10 सितंबर को दिल्ली रूट पर दौड़ने वाली अधिकतर ट्रेनें रद्द रहेंगी। इस कारण यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ेगी।
विज्ञापन


ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

  • गाड़ी संख्या 14737, भिवानी-तिलकब्रिज ट्रेन 9 व 10 सितंबर
  • गाड़ी संख्या 14738, तिलकब्रिज-भिवानी ट्रेन 9 व 10 सितंबर
  • गाड़ी संख्या 14727, श्रीगंगानगर-तिलकब्रिज ट्रेन 9 सितंबर
  • गाड़ी संख्या 14728, तिलकब्रिज-श्रीगंगानगर ट्रेन 9 व 10 सितंबर
  • गाड़ी संख्या 14030, मेरठ कैंट-श्रीगंगानगर ट्रेन 9 व 10 सितंबर
  • गाड़ी संख्या 14029, श्रीगंगानगर-दिल्ली ट्रेन 9 व 10 सितंबर
  • गाड़ी संख्या 14086, सिरसा-तिलकब्रिज ट्रेन 9, 10 और 11 सितंबर
  • गाड़ी संख्या 14085, तिलकब्रिज-सिरसा ट्रेन 9 और 10 सितंबर
  • गाड़ी संख्या 14732, बठिंडा-दिल्ली ट्रेन 9 व 10 सितंबर
  • गाड़ी संख्या 14731, दिल्ली-बठिंडा ट्रेन 9 व 10 सितंबर
  • गाड़ी संख्या 12481, दिल्ली-श्रीगंगानगर ट्रेन 9 व 10 सितंबर
  • गाड़ी संख्या 12482, श्रीगंगानगर-दिल्ली ट्रेन 9 व 10 सितंबर
  • गाड़ी संख्या 04089, नई दिल्ली-हिसार ट्रेन 9 व 10 सितंबर
  • गाड़ी संख्या 04090, हिसार-नई दिल्ली ट्रेन 9 व 10 सितंबर


शुक्रवार को दिल्ली जाने वाली बसें बहादुरगढ़ तक ही गई थी। बस स्टैंड पर अनाउसमेंट के माध्यम से भी यात्रियों को बताया जा रहा है। - प्रेम सागर, डीआई, रोडवेज

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed