फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Railway Station hisar, track metinence, Hisar

हिसार रेलवे स्टेशन पर यात्री करते रहे इंतजार, गाड़ियां सातरोड़ से ही हुईं रवाना

Fri, 10 Mar 2017 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Fri, 10 Mar 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
Railway Station hisar, track metinence, Hisar
Railway track - फोटो : Bureau

हिसार रेलवे स्टेशन पर यार्ड में नॉन इंटरलॉकिंग व मेंटेनेंस के कार्य के चलते वीरवार को यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। यार्ड में चल रहे नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते वीरवार को हिसार आने-जाने वाली करीब सभी रेलगाड़ियां प्रभावित रहीं। अधिकांश गाड़ियों को सातरोड स्टेशन पर रोककर यहीं से रवाना कर दिया गया। गाड़ियों को सातरोड़ रवाना करने से हिसार स्टेशन पर यात्री गाड़ियों का इंतजार करते रहे। यार्ड में नए प्वाइंट लगाने के चलते कुछ गाड़ियों को सातरोड स्टेशन पर रोकने के बाद हिसार के लिए रवाना किया गया। इस कारण गाड़ियों को स्टेशन पर पहुंचने में काफी समय लगा। प्लेटफार्म नंबर 1, 2 और 3 पर दो दिन से चल रहा कार्य के लिए रेलवे अधिकारियों की ओर से ब्लॉक लिया गया था। लेकिन कार्य पूरा न होने के चलते वीरवार को भी अधिकांश गाड़ियों को प्लेटफार्म नंबर 4 व 5 पर लाया गया। यार्ड में चल रहे कार्य को जांचने के लिए वीरवार को बीकानेर मंडल से भी रेलवे अधिकारियों ने दौरा किया। गौरतलब है कि हिसार रेलवे स्टेशन पर करीब 12 हजार यात्री रोजाना सफर करते है। लेकिन वीरवार को इन यात्रियों को गाड़ियों के समय को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रही।

विज्ञापन


जयपुर-हिसार रेलगाड़ी को सातरोड से भेजा वापस
नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते वीरवार को जयपुर हिसार रेलगाड़ी को सातरोड से वापस भेजा गया। जयपुर हिसार 1.35 पर आती है 2.05 मिनट पर जाती है। लेकिन वीरवार को जयपुर-हिसार रेलगाड़ी पहले ही करीब 6 घंटे लेट थी। इस गाड़ी को शाम 7.30 बजे के करीब सातरोड से ही रवाना कर दिया गया। रेवाड़ी से गंगानगर जाने वाली गाड़ी शाम 4.55 पर हिसार आती है। लेकिन यह गाड़ी भी शाम 7.30 बजे तक नहीं आई। किसान एक्सप्रेस 6.55 का टाइम है। लेकिन यह गाड़ी भी करीब डेढ़ घंटे लेट रही। रेवाड़ी से गंगानगर जाने वाली गाड़ी 12.35 की बजाय 2.30 बजे के स्टेशन पहुंची। 12.40 पर हिसार से रवाना होने वाली गंगानगर से रेवाड़ी जाने वाली यात्री गाड़ी में करीब 2.05 पर रवाना हो पाई। फाजिल्का बठिंडा जाने वाली गाड़ी भी अपने निर्धारित समय से काफी देरी से रवाना हो पाई।
विज्ञापन


नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते गाड़ियों को हिसार आने-जाने में काफी समस्या आई। गाड़ियों को सातरोड से भी वापस भेजा गया है।
- निहाल सिंह, स्टेशन अधीक्षक, रेलवे स्टेशन, हिसार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed