फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Rahgiri hisar, Kapildev hisar, Hisar

अपने शहर में आज सुबह से शुरू होगी राहगिरी

Sun, 23 Oct 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Sun, 23 Oct 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
Rahgiri hisar, Kapildev hisar, Hisar
rahgiri - फोटो : Bureau
शहर में पहली बार आयोजित की जा रही राहगिरी के आयोजन स्थल का शनिवार को निरीक्षण किया गया। करनाल से आए राहगिरी के मुख्य क्रियेटर कपिल ने डॉ. राज चुटानी, अशोक हंसू, हरीश भारद्वाज व डीएसपी जयपाल के साथ महाबीर स्टेडियम, बाल भवन व अन्य जगहों का निरीक्षण किया। हिसार में रविवार 23 अक्तूबर को सुबह 6 बजे राहगिरी शुरू होगी।
विज्ञापन


पंचायत भवन से लक्ष्मीबाई चौक का किया निरीक्षण
राहगिरी के लिए हिसार पुलिस ने करनाल में राहगिरी को संचालित करने में अहम भूमिका निभाने वाले कपिल कुमार को बुलाया। उन्होंने डीएसपी जयपाल व अन्य लोगों के साथ पंचायत भवन से लक्ष्मीबाई चौक तक राहगिरी के लिए जगह का निरीक्षण किया। कार्यक्रम के लिए खाका तैयार किया। टीम ने खेलों के लिए स्थिति का जायजा लिया गया। बॉक्सिंग, फुटबाल, कबड्डी, एवं रस्साकशी व अन्य खेलों के लिए जगह व इनके किट व सामान आदि के लिए महाबीर स्टेडियम, मधुबन पार्क के आसपास जगहों का मुआयना किया गया।
विज्ञापन


खिलाड़ी, कोच लेगे भाग
राहगिरी में पुलिस अधिकारियों, बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों के साथ महाबीर स्टेडियम में खेलों का प्रशिक्षण देने वाले कोच व अभ्यास करने के लिए आने वाले खिलाड़ी भी भाग लेंगे। करीब 29 कोच व करीब 300 खिलाड़ी आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे होगा आयोजन
महाबीर स्टेडियम में दो स्टेज बनाई जाएगी, जिनमें से एक पर नृत्य गायन तथा दूसरी स्टेज पर योगा, एरोबिक्स आयोजित किए जाएंगे। स्टेडियम के बाहर से लक्ष्मीबाई चौक तक बॉक्सिंग, फुटबाल, कबड्डी, स्टापू, एवं रस्साकशी आदि खेलों को सड़क पर ही खेला जाएगा। बॉक्सिंग खेलों के लिए महाबीर स्टेडियम के साथ पेड़ों पर ही बॉक्सिंग के लिए पंच बैग लगाए जाएंगे। साइकिलिंग व स्केटिंग भी आयोजित की जाएगी। भवन में पेंटिंग, सांप सीढ़ी, कैरम बोर्ड आदि खेल आयोजित किए जाएंगे।

सादे कपड़ों में मौजूद रहेगी पुलिस
डीएसपी जयपाल ने बताया कि राहगिरी कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस वर्दी के साथ-साथ सादे कपड़ों में भी मौजूद रहेगी। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।


तीन घंटे वाहनों की नो इंट्री
राहगिरी के तीन घंटे में महाबीर स्टेडियम से लक्ष्मीबाई चौक तक सुबह 6 से 9 बजे तक वाहनों की इंट्री नहीं होगी। लक्ष्मी बाई चौक से मलिक चौक के बीच वाहनों की पार्किंग होगी। शर्मा अस्पताल से पंचायत भवन तक की सड़कों पर राहगिरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed