{"_id":"6196a4e74b5b6a7c747d96ac","slug":"rack-of-dap-did-not-reach-stock-of-urea-also-exhausted-hisar-news-hsr617227559","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएपी का नहीं पहुंचा रैक, यूरिया का स्टॉक भी खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएपी का नहीं पहुंचा रैक, यूरिया का स्टॉक भी खत्म
विज्ञापन
सोसायटी हैफेड कार्यालय पर खाद लेने के लिए लगी किसानों की लाइनें व पास खड़ी पुलिस। संवाद
- फोटो : Hisar
हिसार। नई अनाजमंडी स्थित सोसायटी हैफेड कार्यालय पर वीरवार सुबह करीब छह बजे ही किसान यूरिया खाद लेने के लिए कतार में लग गए। भीड़ अधिक होने पर पुलिस की मौजूदगी में खाद के एक हजार बैग बांटे गए। हर किसान को नौ बैग दिए गए। इस दौरान कुछ किसानों को खाली हाथ लौटना पड़ा। उधर, वीरवार को डीएपी का रैक नहीं आने से नई अनाजमंडी के सरकारी कार्यालय पर डीएपी नहीं पहुंची। अब यूरिया खाद का स्टॉक भी खत्म हो चुका है।
नई अनाज मंडी स्थित सोसायटी हैफैड कार्यालय पर बुधवार को यूरिया खाद के एक हजार बैग पहुंचे थे। जैसे ही किसानों को खाद की सूचना मिली वह सुबह की मंडी में पहुंचने लगे। फिलहाल न तो इफको कार्यालय और न ही सोसायटी हैफेड कार्यालय पर खाद का स्टॉक उपलब्ध है।
न खाद मिल रही और न बिक रही मूंग
रावतखेड़ा निवासी किसान विकास का कहना है कि उन्हें न तो डीएपी खाद मिल रही है और न ही उनकी मूंग की फसल बिक रही है। वीरवार सुबह वह मंडी में 15 क्विंटल मूंग की फसल लेकर आए थे। मगर यहां आने पर कहा गया कि अब मूंग की परचेज की तिथि जा चुकी है। अब कोई खरीद नहीं होगी।
विज्ञापन
हांसी : डीएपी नहीं मिलने पर किसानों ने लगाया जाम
हांसी में डीएपी नहीं मिलने से नाराज किसानों ने वीरवार शाम जींद रोड पर जाम लगाया। सूचना मिलने पर कृषि विभाग के एसडीओ जागीर सिंह मौके पर पहुंचे और जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन देकर रास्ता खुलवाया।
जींद रोड पर अनाज मंडी के गेट के सामने स्थित एक फर्म पर 200 कट्टे डीएपी खाद के पहुंचे थे। खाद आने की सूचना मिलते ही किसान मौके पर पहुंच गए और खाद के लिए टोकन भी दे दिए गए। जब खाद बांटने की बारी आई तो फर्म के संचालक को बताया गया कि कृषि विभाग के एसडीओ की मौजूदगी में खाद बांटी जाएगी। उन्होंने किसानों को इस बारे में बताया तो किसानों ने हंगामा कर दिया और रोड जाम कर बैठ गए। बता दें कि बुधवार को काली देवी चौक के पास इफको बिक्री केंद्र के बाहर सुबह किसानों कुछ देर तक रोड जाम किया था। तब एसडीओ ने कहा था कि वीरवार शाम को खाद का एक रैक आएगा। शुक्रवार सुबह किसानों में बांट दिया जाएगा।
उकलाना: रात दस बजे तक लाइन में रहे किसान
उकलाना में वीरवार देर शाम डीएपी पहुंचने की जानकारी मिलते ही किसान अनाज मंडी में पहुंच गए। दो ट्रक खाद आने के बाद 400 से अधिक किसान लाइन में लग गए। करीब 200 किसानों को टोकन दिए गए। इसके बाद भी किसान लाइनों में डटे रहे। इस बीच खाद वितरण शुरू किया तो पीओएस मशीन खराब हो गई। व्यवस्था को बनाने के लिए पुलिस की दो गाड़ी मौके पर तैनात की गई। रात दस बजे तक किसान लाइन में लगे रहे। कुछ किसानों को खाली हाथ लौटना पड़ा।
बरवाला : डीएपी कालाबाजारी का वीडियो वायरल
बरवाला में डीएपी खाद की कालाबाजारी किए जाने की सूचना के बाद लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। जानकारी के अनुसार बरवाला की एक फर्म को दो गाड़ी खाद मिली थी। फर्म संचालक ने खाद को शुक्रवार को वितरित करने के लिए उसे पेट्रोल पंप पर खड़ा करा दिया। इसी दौरान कुछ किसानों ने खाद से भरी गाड़ियों की वीडियो बनाकर इसे डीएपी की ब्लैक बताते हुए वायरल कर दिया। जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। गाड़ियों के दस्तावेज सही मिलने पर पुलिस लौट गई।
मूंग की खरीद करने की अंतिम तिथि 15 नवंबर थी। अभी तक आगे खरीद के लिए हमारे पास कोई नोटिफिकेशन या फिर कोई पत्र नहीं आया है। जैसे ही हमें मूंग की खरीद करने के आदेश मिलेंगे तो खरीद लेंगे।- अनिल, सेल्समैन, हैफेड