फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Quickly resolve complaints regarding account number, Khatauni, Khevat, Jamabandi for insurance claims.

बीमा क्लेम के लिए खाता नंबर, खतौनी, खेवट, जमाबंदी की शिकायत को शीघ्र दूर करें : डीसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Oct 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Quickly resolve complaints regarding account number, Khatauni, Khevat, Jamabandi for insurance claims.
हिसार। उपायुक्त उत्तम सिंह ने जिला राजस्व कार्यालय, बीमा कंपनियों के प्रतिनिधियों से आपसी समन्वय स्थापित कर किसानों की बीमा क्लेम से संबंधित खाता नंबर, खतौनी, खेवट व जमाबंदी आदि समस्याओं को शीघ्र दूर करवाने के निर्देश दिए हैं। जिससे मुआवजे से वंचित किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा मिल सके। उपायुक्त उत्तम सिंह ने शुक्रवार को किसानों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान यह निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने सीएससी केंद्रों व बैंकों के अधिकारियों को सभी टेक्निकल फॉल्ट को दूर करने के निर्देश दिए। गलत बीमा प्रीमियम या दो बार बीमा प्रीमियम खाते से काटे जाने के मामलों का निपटारा कर किसानों का क्लेम वापस दिए जाने की भी हिदायत दी गई। जिले में कुल 1 लाख 31 हजार 895 किसान क्रेडिट कार्ड बने हुए हैं। उपायुक्त ने बताया कि वर्ष 2020 की सफेद मक्खी से फसल खराबे का मुआवजा भी जल्द किसानों के खातों में डाल दिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कृषि अधिकारियों को जिले में सभी खाद बिक्री केंद्रों पर डीएपी खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए। इसके अलावा खाद की कालाबाजारी पर रोक लगाने तथा स्टॉक रिकॉर्ड को अपडेट करने की हिदायत दी गई। पराली प्रबंधन को लेकर सुपर सीडर के लिए अप्लाई किए गए आवेदक किसानों को मशीनें शीघ्र उपलब्ध करवाई जाएंगी। उपायुक्त ने किसान प्रतिनिधियों से पराली न जलाने तथा अपने आस-पास के नागरिकों को भी पराली न जलाने के प्रति जागरूक करने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed