फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Questioning security.... Burglary in two shops 400 meters away from Siwani police station.

Hisar News: सुरक्षा पर सवाल....सिवानी पुलिस थाने से 400 मीटर दूर दो दुकानों में चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Questioning security.... Burglary in two shops 400 meters away from Siwani police station.
सिवानी में चोरी के बाद बिखरा दुकान का सामान व खुला गल्ला। 
सिवानी मंडी। सिवानी के पुलिस थाने से 400 मीटर दूर और पुराने बस स्टैंड के पास सोमवार रात पीर बाबा वाली गली में चोरों ने दो दुकानों के ताले तोड़े दिए। वहीं दुकानों से नकदी से लेकर एलईडी और आइसक्रीम पैकेट पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सबसे पहले चोरों ने कश्मीरी ड्राई फ्रूट एंड जूस कॉर्नर का शटर उखाड़ा और वहां से गल्ले में रखे रुपये निकाल लिए। इसके साथ ही दुकान से आइसक्रीम के डिब्बे और कुल्फियां भी ले गए। इसके बाद चोरों ने पास ही स्थित उत्तराखंड बेकरी को निशाना बनाया। यहां से भी गल्ले की नकदी चुराने के साथ-साथ केक, बिस्कुट, एक एलईडी टीवी, सीसीटीवी कैमरे और कैमरे का रिकॉर्डिंग बॉक्स तक उठा ले गए।
विज्ञापन

बेकरी संचालक अनिल सिंह तथा जूस कॉर्नर संचालक मुकेश ने सुबह दुकान खुलने पर चोरी की जानकारी मिलते ही तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी है। आसपास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि शहर में लगातार चोरी की वारदातें बढ़ रही हैं, लेकिन पुलिस महज कागजी कार्रवाई तक सीमित होकर रह गई है। थाने से इतनी नजदीक चोरी की यह घटना पुलिस की चौकसी पर सवालिया निशान खड़े कर रही है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed