{"_id":"699610437254fb68900f8d7a","slug":"queen-of-dupattas-from-mehndi-to-mandap-a-shower-of-phulkari-punjabis-embroidered-chunaris-are-womens-first-choice-during-the-wedding-season-hisar-news-c-21-hsr1020-814045-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: दुपट्टों की रानी...मेहंदी से मंडप तक फुलकारी की फुहार, शादी सीजन में पंजाबी कढ़ाई से सजीं चुनरियां महिलाओं की पहली पसंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: दुपट्टों की रानी...मेहंदी से मंडप तक फुलकारी की फुहार, शादी सीजन में पंजाबी कढ़ाई से सजीं चुनरियां महिलाओं की पहली पसंद
Thu, 19 Feb 2026 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Thu, 19 Feb 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
फुलकारी ओढ़े युवती।
हिसार। शादी के सीजन की दस्तक के साथ ही बाजारों में फुलकारी चुनरी की चमक साफ नजर आने लगी है। पंजाब की पारंपरिक कढ़ाई से सजी फुलकारी इस बार महिलाओं की पहली पसंद बनी हुई है। मेहंदी, हल्दी, संगीत और विवाह जैसे हर समारोह में महिलाएं हैवी फुलकारी दुपट्टे को अपने सूट, लहंगे और यहां तक कि इंडो-वेस्टर्न ड्रेस के साथ भी कैरी कर रही हैं।
बाजार में फुलकारी चुनरी 500 रुपये से शुरू होकर 4000 रुपये तक उपलब्ध है, जिससे हर बजट की महिलाएं इसे आसानी से खरीद पा रही हैं। हल्की मशीन वर्क वाली चुनरी कम दाम में मिल रही है, जबकि सिल्क बेस और हैंड एंब्रॉयडरी वाली फुलकारी की कीमत अपेक्षाकृत अधिक है।
-- -- -- -
इस बार शादी सीजन में फुलकारी की मांग काफी तेज है। 500 से 1500 रुपये तक में भी आकर्षक डिजाइन उपलब्ध हैं, जबकि हैंडवर्क और सिल्क बेस वाली फुलकारी 4000 रुपये तक जाती है। दुल्हन के लिए हैवी और घनी कढ़ाई वाले डिजाइन ज्यादा बिक रहे हैं। रेड, मैरून, मस्टर्ड और रॉयल ब्लू रंग सबसे ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। कई ग्राहक अलग-अलग आयोजनों के लिए अलग रंग की फुलकारी खरीद रहे हैं। - प्रदीप, दुकानदार
विज्ञापन
-- --
फुलकारी अब केवल पारंपरिक पहनावे तक सीमित नहीं रही। युवतियां इसे मॉडर्न स्टाइल के साथ भी मैच कर रही हैं। 500 से 2000 रुपये तक हल्की और ट्रेंडी फुलकारी मिल जाती है, जबकि पूरी तरह हाथ की कढ़ाई वाली चुनरी 3000 रुपये से ऊपर जाती है। इस बार मिरर वर्क, कॉन्ट्रास्ट बॉर्डर और मल्टीकलर डिजाइन ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। पंजाबी लुक के ट्रेंड के बढ़ने से भी इसकी मांग में इजाफा हुआ है। - मनोज, दुकानदार
-- -
मैंने अपने भाई की शादी के लिए मैरून फुलकारी खरीदी है। इसे पहनने से सिंपल सूट भी बहुत आकर्षक लगने लगता है। शादी में पारंपरिक लुक के लिए यह सबसे अच्छा विकल्प है। - सिमरन, नागोरी गेट।
-- --
मैंने संगीत फंक्शन के लिए फुलकारी ली है। फुलकारी हल्की है, लेकिन लुक हैवी है। शादी में कुछ अलग और ट्रेडिशनल पहनना अच्छा लगता है, इसलिए इस बार मैंने फुलकारी को चुना। - नेहा शर्मा, मुल्तानी चौक।