{"_id":"613cef3d8ebc3e882b725af5","slug":"quarrel-between-two-parties-in-panchayat-case-filed-against-11-including-two-former-councilors-hisar-news-hsr611382728","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत में दो पक्षों में झगड़ा, दो पूर्व पार्षदों सहित 11 के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत में दो पक्षों में झगड़ा, दो पूर्व पार्षदों सहित 11 के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत में दो पक्षों में झगड़ा, दो पूर्व पार्षदों सहित 11 के खिलाफ केस दर्ज
- रविदास चौपाल में समाज की किसी मामले में हुई थी पंचायत
फोटो 113
संवाद न्यूज एजेंसी
बरवाला। क्षेत्र के वार्ड-6 की रविदास चौपाल में समाज की किसी मामले को लेकर पंचायत के दौरान शनिवार को दो पक्षों में झगड़ा हो गया। पुलिस ने एक पक्ष के वार्ड-8 निवासी नवनीत की शिकायत पर दो पूर्व पार्षदों सहित 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
नवनीत ने बताया कि शनिवार को रविदास चौपाल में पंचायत चल रही थी। पंचायत में अपना पक्ष रख रहे नवनीत के भाई सचिन को पूर्व पार्षद कालूराम, पूर्व पार्षद राहुल कुमार, पार्षद प्रतिनिधि धर्म सिंह, विरेंद्र, पुनीत, अनिल, राकेश, विक्रम, रामभगत, तन्नु, बलवान ने चोट मारी और जान से मारने की धमकी दी। दूसरी ओर पूर्व पार्षदों सहित कई लोग शनिवार को बरवाला पुलिस स्टेशन पहुंचे। उन्होंने सचिन पर समाज के लोगों पर पथराव करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। वहीं, बसाऊराम, कुलदीप, सुशील, नसीब, सुनील कल्सन, सचिन चोपड़ा, नवनीत, बदन पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप है।
नवनीत का आरोप है कि उपरोक्त आरोपितों ने पंचायत में उनका मजाक उड़ाकर हुटिंग की और बाहर निकलते समय अनिल ने उसके भाई सचिन का गला पकड़ लिया और गालियां देने लगा। जब वह छुड़वाने लगा तो उक्त आरोपियो ंने सचिन की पिटाई कर दी। उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन
वहीं दूसरे पक्ष में शामिल सत्यवान बालक, पूर्व पार्षद कालू राम, राहुल कुमार, बलजीत, हरपाल, पुनीत, विनोद, विरेंद्र, प्रवीन, विजय, सतबीर, राकेश, रोहतास, संदीप, राजेश, हरीश ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि समाज की चल रही बैठक में नवनीत, सचिन ने पथराव किया। उन्होंने बताया है कि नवनीत के खिलाफ एक लड़की के साथ छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज है। वह कुछ दिन जेल भी गया। इसी रंजिश के चलते उसने समाज के लोगों पर झूठा मुकदमा दर्ज करवाया है। पंचायत में शामिल लोगों ने पुलिस से न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।
पंचायत में झगड़ा होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जरूरी जानकारी जुटाई। दोनों पक्षों की ओर से शिकायत आई है। पुलिस ने दो पूर्व पार्षदों सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी। - जयदीप, जांच अधिकारी