फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Punjabi society appealed to CM for justice and help in hotel manager Paras murder case

Hisar News: होटल मैनेजर पारस हत्याकांड में न्याय व मदद के लिए पंजाबी समाज ने सीएम से लगाई गुहार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Punjabi society appealed to CM for justice and help in hotel manager Paras murder case
चंडीगढ़ में सीएम नायब सिंह सैनी से मिलते पंजाबी समाज का प्रतिनि​धि मंडल। 
हिसार। होटल मैनेजर पारस हत्याकांड मामले में पंजाबी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल की ओर से सुभाष ढींगड़ा ने मुख्यमंत्री को पूरे मामले से अवगत करवाते हुए उनसे पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने व परिवार के सदस्य को रोजगार, आर्थिक सहायता व आवास की सरकारी मदद देने के लिए मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पारस कुकड़ेजा हत्याकांड पर दुख जताते हुए अपनी संवेदना व्यक्त की व हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। समाज की ओर से प्रतिनिधिमंडल में शामिल मनोहर मोर्चा के संस्थापक अध्यक्ष सुभाष ढींगड़ा, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी सहकारिता प्रकोष्ठ हरीश चौधरी, निगम पार्षद राजेश अरोड़ा, कमल हांडा, सुभाष कुकडेजा, दर्शन खुराना, जितेंद्र भारती, डॉ. संजय मुंजाल, वीएल शर्मा, सुरेंद्र बजाज ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल के हिसार पहुंचने के बाद 21 सदस्यीय कमेटी गठित की जाएगी। जो आगामी रुपरेखा तय करेगी।
विज्ञापन

इससे पहले पंजाबी समाज के मौजिज लोग रविवार विधायक रामकुमार गौतम से उनके आवास पर मिले। पंजाब समाज के लोगों ने विधायक को बताया कि उनके समाज का एक लड़का पारस का मर्डर हो गया। विधायक गौतम ने कहा कि जब तक अपराधियों पर डर का माहौल नहीं होगा, तब तक लॉ एंड ऑर्डर सुधरने वाला नहीं है। इसके लिए पुलिस को एनकाउंटर भी करने होंगे। विधायक ने पुलिस अधीक्षक से भी फोन पर बातचीत करते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्यारोपी दो दिन के रिमांड पर

हिसार। होटल मैनेजर पारस की डंडों और सुए से वार कर हत्या करने के मामले में थाना अर्बन एस्टेट पुलिस ने गांव मीरकां निवासी आरोपी राहुल को सोमवार को अदालत में पेश किया। जहां से उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपी से वारदात में प्रयुक्त सुआ बरामद करना है। इसी मामले में चार दिन के रिमांड पर चल रहे आरोपी मोनू और अभिषेक को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा। दोनों आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद हो चुकी है। अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी निरीक्षक विजयपाल ने बताया कि आरोपी राहुल मृतक पारस की हत्या की वारदात में शामिल था। मामले में पहले से गिरफ्तार आरोपी मोनू उर्फ फर्राटा का होटल के कमरे की पेमेंट को लेकर कर्मचारी पारस से विवाद हुआ था। इसी रंजिश के चलते मोनू ने अपने साथी अभिषेक और राहुल के साथ मिलकर पारस की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर 15 जुलाई अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed