फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Punjab ASHA worker caught in foetal sex case in Sirsa

Hisar News: पंजाब की आशा वर्कर सिरसा में भ्रूण लिंग मामले में पकड़ी गई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Nov 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Punjab ASHA worker caught in foetal sex case in Sirsa
सिरसा। भ्रूण लिंग जांच मामले में स्वास्थ्य विभाग की टीम में पंजाब निवासी एक आशा वर्कर को काबू किया है। महिला सामान्य अल्ट्रासाउंड करवा महिला के गर्भ में लड़का होने की जानकारी देकर उन्हें गुमराह कर पैसे ऐंठती थी।
विज्ञापन

जिला सिविल अस्पताल में मेडिकल ऑफिसर डॉ. साकेत सेतिया ने बताया कि सीएमओ डॉ. मनीष बंसल के पास सूचना आई थी कि पंजाब की महिला शहर में भ्रूण लिंग जांच का धंधा चलाती है। जिसकी एवज में लोगों से मोटा पैसा ऐंठती है। सीएमओ ने तुरंत प्रभाव से जिला पीएनडीटी सेल इंचार्ज डॉ. साकेत सेतिया व हुडा अर्बन डिस्पेंसरी इंचार्ज डॉ. विकास सिंह की टीम गठित की। टीम ने एक डिकोय ग्राहक के साथ उक्त महिला से संपर्क किया। आशा वर्कर ने 40 हजार रुपये में सौदा तय किया। इसके बाद आरोपी आशा वर्कर ने डिकोय की निजी इमेजिंग सेंटर में नॉर्मल अल्ट्रासाउंड जांच करवाई। जहां से रिपोर्ट लेकर बाहर आते हुए डिकोय ग्राहक से बोली कि बधाई हो आपके बेटा ही है। इस पर डिकोय ने टीम को इशारा किया। इशारा मिलते ही ताक में बैठी टीम ने आशा वर्कर को 39 हजार रुपये की नकदी सहित दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी महिला ने खुद को आशा वर्कर कमलेश निवासी आहलूपुर पंजाब बताया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह नॉर्मल रिपोर्ट कराकर अंदाज से कोख में बेटा या बेटी बताती और गुमराह करके पैसे ऐंठती थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed