फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   protest, protest iof goldsmith, hindi news, hisar

स्वर्णकार बोले - गुप्ता जी, 25 दिन से धरने पर हैं आप आए क्यों नहीं

Sat, 02 Apr 2016 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Sat, 02 Apr 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
protest, protest iof goldsmith, hindi news, hisar
सीपीएस के आवास का घेराव - फोटो : bureau

मुख्य संसदीय सचिव का घेराव करने पहुंचे स्वर्णकारों ने सीपीएस से कहा कि गुप्ता जी पहले तो आप हमारे हर धरने पर आते थे। अब विधायक, सीपीएस बन गए तो हमें भूल गए। कांग्रेस की सरकार थी तब भी हमने एक्साइज ड्यूटी को लेकर धरना दिया तब तात्कालिक विधायक सावित्री जिंदल धरने पर आई थीं, तो आप क्यों नहीं आ सकते। सीपीएस बोले मैं हर धरने पर आने को बाध्य नहीं हूं।

विज्ञापन


पिछले करीब 25 दिनों से धरना दे रहे स्वर्णकार शुक्रवार को सीपीएस डॉ. कमल गुप्ता का आवास घेरने पहुंचे। शाम करीब पांच बजे स्वर्णकार संघ के बैनर तले नारेबाजी करते हुए इन लोगों ने सीपीएस आवास पर विरोध जताया। केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना गुस्सा जाहिर किया।
विज्ञापन


कुछ देर बाद सीपीएस डॉ. कमल गुप्ता अपनी गाड़ी से आवास पर पहुंचे। स्वर्णकारों ने गाड़ी से उतरते ही डॉ. कमल गुप्ता को घेर लिया। कमल गुप्ता ने कहा कि आप पहले मेरे साथ तीन नारे लगाओ तब मैं आपकी पूरी बात सुनूंगा। उन्होंने तीन बार भारत माता की जय के नारे लगवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद स्वर्णकारों का ज्ञापन लिया। ज्ञापन सौंपते हुए स्वर्णकारों ने कहा कि गुप्ता जी हम पिछले 25 दिन से धरना दे रहे हैं। आप एक बार भी हमारी बात सुनने नहीं आए। वर्ष 2012 में कांग्रेस ने यही एक्साइज ड्यूटी लगाई थी तब तो आप धरने पर आए थे। विरोध भी जताया था। आज विधायक, सीपीएस बन गए तो हमें भूल गए। उस समय कांग्रेस की विधायक रहते हुए सावित्री जिंदल हमारे धरने का समर्थन करने आ सकती हैं तो आप क्यों नहीं आ सकते।

इतना सुनकर डॉ. कमल गुप्ता आक्रोशित हो गए। उन्होंने कहा कि मैं हर धरने प्रदर्शन पर आने के लिए बाध्य नहीं हूं। आपकी जो मांग है उसे मैं सीएम तक पहुंचा दूंगा। समस्या का हल कराने के लिए हर संभव प्रयास करूंगा। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष छत्रपाल सोनी, रामनिवास सोनी, शिव कुमार सोनी, नारायण सोनी, गुरदीप चडढा, लीलाधर सोनी, संजय कुमार, मोहित, विनोद तोशावड़ सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।


सीपीएस कमल गुप्ता को ज्ञापन सौंपने गए तो उनका व्यवहार सही नहीं था। हमने पूछा कि 25 दिन से हमारे धरने पर क्यों नहीं आए। विधायक बोले जब तक ऊपर से आदेश नहीं आएंगे मैं धरने पर नहीं आ सकता। जब वोट लेने का समय होता है तब भी ऊपर से पूछकर ही आएंगे क्या। - रामनिवास सोनी, जिला अध्यक्ष, स्वर्णकार संघ, हिसार

स्वर्णकार समाज की मांग पर सरकार विचार कर रही हैं। सीएम से मिलकर इसका हल निकलवाने का प्रयास करेंगे। मैं हर धरने पर जाऊं यह जरूरी नहीं।
- डॉ. कमल गुप्ता, सीपीएस, हरियाणा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed