फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   protest of agreeculture minister in siwani mandi

कृषि मंत्री को काले झंडे दिखाने जा रहे किसानों को पुलिस ने हिरासत में लिया

Sat, 03 Apr 2021 12:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
protest of agreeculture minister in siwani mandi
पुलिस वाहन में बैठे किसान। - फोटो : Hisar
सिवानी मंडी (हिसार)। शहर में कृषि मंत्री के आने की सूचना पाकर उन्हें काले झंडे दिखाने जा रहे किसानों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस किसानों को गाड़ी में बैठाकर किसी अन्य जगह ले गई। कृषि मंत्री के जाने के बाद हिरासत में लिए गए किसानों को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल के आगमन की सूचना पर किसान मार्केट कमेटी कार्यालय में एकत्रित हुए। यहां से किसान पैदल मार्च करते हुए हाथों में काले झंडे लिए हुए गुरेरा में आयोजित मंत्री के कार्यक्रम स्थल की तरफ रवाना हुए। पुलिस ने किसानों को बीच रास्ते में गुरेरा रोड हिसार राजगढ़ बाईपास के पास ही रोक लिया। इसके बाद किसानों ने वहीं बैठकर नारेबाजी शुरू कर दी। कुछ देर बाद जैसे ही किसानों ने आगे बढ़ना शुरू किया तो किसानों व पुलिस के बीच में खींचतान हुई। इस पर पुलिस ने किसानों को हिरासत में लेते हुए पुलिस वाहन में बैठा लिया और प्रदर्शनकारियों को शहर से 10 से 15 किलोमीटर दूर अन्य स्थान पर ले गई। कृषि मंत्री के सिवानी से जाने के बाद किसानों को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

मंत्री 24 घंटे पहले सूचना देकर करें कार्यक्रम, तब पता चलेगा : पूनिया
अखिल भारतीय किसान सभा के सचिव दयानंद पूनिया ने बताया कि हमें सुबह 9 बजे ही सूचना मिली कि कृषि मंत्री सिवानी में निजी कार्यक्रम में आ रहे हैं। हमने तुरंत फोन पर कृषि मंत्री के आवागमन की सूचना अन्य किसानों को दी। पूनिया ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा ने ऐलान किया है कि मंत्री कम से कम 24 घंटे की सूचना देकर कोई कार्यक्रम करें, तब पता चलेगा। उन्होंने कहा कि कृषि मंत्री जिस भी गांव में गए उस गांव में पूरी तरह पुलिस बल तैनात रखा। इस प्रदर्शन में भारतीय किसान यूनियन के नेता मा. ओमप्रकाश सूरा, श्रीराम प्रधान, राजीव श्योराण एडवोकेट, प्रदीप मंडोली, करण सिंह , मा. रघुवीर, राजवीर सिंधु, राजमल देहडू, सुमेर गोपालवास, जोगिंदर ओला, संदीप ओला, विजेंद्र सिंह, महावीर भोमिया, राजवीर गुढ़ा, बिल्लू गोदारा आदि शामिल रहे।

किसानों को रोकते पुलिस कर्मचारी।

किसानों को रोकते पुलिस कर्मचारी।- फोटो : Hisar

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed