फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   protest of advocates in hisar, hindi news, hisar

वकील पर दफा 307 : बिफरे वकीलों ने किया रोड जाम, वर्क सस्पेंड

Wed, 25 May 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Wed, 25 May 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
protest of advocates in hisar, hindi news, hisar
बिफरे वकीलों ने किया रोड जाम, वर्क सस्पेंड - फोटो : bureau
बार एसोसिएशन के सदस्य एवं गगनखेड़ी निवासी एडवोकेट सुनील जाखड़ पर हत्या प्रयास का केस दर्ज कर उन्हें हिरासत में लेने के खिलाफ वकील मंगलवार को यहां सड़क पर उतर आए। उन्होंने हांसी सदर थाना के एसएचओ देवेंद्र नैन पर भेदभावपूर्ण कार्रवाई का आरोप लगाते हुए उन पर कार्रवाई की मांग को लेकर हिसार-राजगढ़ आधे घंटे जाम रखा। यही नहीं बार एसोसिएशन की आपात बैठक बुलाकर वर्क सस्पेंड की घोषणा कर दी। वे बाद में एएसपी के आश्वासन पर शांत हुए।
विज्ञापन


वकीलों को सोमवार सुबह पता चला कि सुनील जाखड़ को हत्या प्रयास का केस दर्ज कर हांसी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इस पर बार एसोसिएशन प्रधान सुभाष मित्तल ने तुरंत आपात बैठक बुला ली। बैठक में वकीलों ने इस मुद्दे पर अपने-अपने विचार रखे।
विज्ञापन


वकीलों ने पुलिस के रवैये को भेदभावपूर्ण मानते हुए वर्क सस्पेंड कर दिया। वकीलों का एक प्रतिनिधिमंडल बाद में एसपी अश्विन शैण्वी से मिलने दफ्तर गया। प्रतिनिधिमंडल की एक कर्मचारी से डीएसपी से मिलने की कहने पर नोक-झोक हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर वकील लौट आए और कोर्ट परिसर में धरना देकर करीब 11 से 11.30 बजे तक कोर्ट के बाहर राजगढ़ रोड जाम रखा। उन्होंने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर डीएसपी भगवान दास से बातचीत के बाद एएसपी राजेंद्र मीणा दफ्तर आए और वहां प्रतिनिधिमंडल को निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन देकर वकीलों को शांत किया।

वकीलों ने एएसपी को एसएचओ नैन के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही। वकीलों ने कहा कि हमने दो दिन वर्क सस्पेंड का फैसला किया है। वे बुधवार सुबह पुलिस प्रशासन के फैसले की समीक्षा कर अगला निर्णय लेंगे। रोड जाम होने के चलते यातायात बाधित हुआ और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।


श्याम गोदारा ने बताया कि एडवोकेट सुनील जाखड़ को हत्या प्रयास का केस दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि हमें यह जानकर हैरानी हुई कि एसएचओ ने पक्षपातपूर्ण कार्रवाई की, जबकि यह मामला हत्या प्रयास का नहीं लगता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed