फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Protest during the day, vigil at night, will seek public support today

Hisar News: दिन में धरना, रात को पहरा, आज मांगेंगे जनसमर्थन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Protest during the day, vigil at night, will seek public support today
 तोशाम रोड स्थित आईटीआई के बाहर नगर निगम सफाई कर्मचारी कचरा पर पहरा देते हुए‌ 
हिसार। नगर निगम के सफाई कर्मचारी दिन में धरना देने के बाद रात में कचरा स्थलों पर ठीकरी पहरा दे रहे हैं। लगातार 11 दिन से हड़ताल पर डटे सफाई कर्मचारी मंगलवार को शहर के बाजारों में जाकर लोगों को आंदोलन का कारण बताएंगे और समर्थन मांगेंगे। दूसरी ओर वाल्मीकि समाज की सात समितियों और संगठनों ने भी हड़ताली कर्मचारियों को समर्थन देने का एलान किया है।
विज्ञापन


हड़ताल के चलते शहर में सड़कों से लेकर घरों तक करीब 2310 टन कचरा जमा हो चुका है। शहर की सड़कों पर जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हैं। कहीं कूड़े से भरे थैले सड़ रहे हैं तो कहीं प्लास्टिक फैली हुई है।
विज्ञापन


कर्मचारियों का कहना है कि निगम प्रशासन पुलिस की मदद से कचरा उठवाने का प्रयास कर सकता है। इसे रोकने के लिए कर्मचारी आठ प्रमुख कचरा स्थलों पर रात में भी डटे हुए हैं। कर्मचारी चार-चार घंटे की शिफ्ट में निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को हड़ताली कर्मचारियों ने नगर निगम परिसर में सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। इसके बाद यूनियन ने आंदोलन को आगे बढ़ाने की रणनीति बनाई। यूनियन प्रधान सुरेंद्र उर्फ गोलू ने कहा कि सरकार हड़ताल को तोड़ने के लिए कर्मचारियों को आमजन का दुश्मन साबित करने में लगी है जबकि उनकी लड़ाई सरकार से है जनता से नहीं। कोरोना काल में सफाई कर्मचारियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर काम किया और कई साथियों को खोया। मंगलवार से यूनियन पदाधिकारी राजगुरु मार्केट, भगत सिंह मार्केट, बरवाला चुंगी, आजाद नगर और पटेल नगर में पंपलेट बांटेंगे और माइक के माध्यम से लोगों को अपनी मांगों की जानकारी देंगे।


वाल्मीकि समाज ने दिया समर्थन : भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज, आदि धर्म समाज, प्राचीन वाल्मीकि मंदिर शिक्षा समिति, वीर वाल्मीकि जागृति मंच, डॉ. भीमराव आंबेडकर संघर्ष शिक्षा समिति, वाल्मीकि आंबेडकर जागृति मिशन और अनुसूचित जाति महासभा के पदाधिकारियों ने सोमवार को सफाई कर्मचारियों को समर्थन दिया। वाल्मीकि चौक पर पदाधिकारियों ने कहा कि सफाई कर्मियों और फायर ब्रिगेड कर्मचारियों की मांगें पूरी की जाएं तथा कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article