फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   protest against delay in bridge construction

आरओबी के लिए तारीख पर तारीख

Sat, 14 Dec 2013 07:26 PM IST
डबवाली (सिरसा)/ब्यूरो
डबवाली (सिरसा)/ब्यूरो Updated Sat, 14 Dec 2013 07:26 PM IST
विज्ञापन
protest against delay in bridge construction
रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) निर्र्माण के लिए रेलवे पुल निर्माण संघर्ष समिति ने महाप्रदर्शन करने की घोषणा कर दी है। समिति ने शनिवार को शहर के गांधी चौक से एक बार फिर संघर्ष का बिगुल बजा दिया।
विज्ञापन



सिरसा आगमन के दौरान रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा के डबवाली आरओबी का शिलान्यास जनवरी में किए जाने के बयान पर रेलवे पुल निर्माण संघर्ष समिति भड़क गई है। कांग्रेस नेताओं ने पहले आरओबी का शिलान्यास दिसंबर 2013 में किए जाने की बात कही थी।
विज्ञापन


समिति सदस्य शनिवार सुबह 11 बजे समिति के संयोजक देव कुमार शर्मा के नेतृत्व में गांधी चौक में एकत्रित हुए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सरकार द्वारा ओवरब्रिज शिलान्यास की तारीख बार-बार बदलने पर लोगों में रोष दिखाई दिया। लोगों ने करीब दो घंटे तक गांधी चौक में धरना दिया। बाद में नगर के मुख्य बाजारों में हस्ताक्षर और जन जागरण अभियान चलाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन



इस अवसर पर देवकुमार शर्मा, राजीव वढ़ेरा, अवतार सिंह मॉडर्न, हरदेव गोरखी, राजकुमार मदान व सुरेंद्र ने कहा कि ओवरब्रिज निर्माण को लेकर सरकार की मंशा साफ नहीं है। एक ओर सरकार में बैठे लोग टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने की बात कहते हैं तो दूसरी ओर ओवरब्रिज के शिलान्यास की तारीखों को बिना किसी ठोस वजह के आगे बढ़ा दिया जाता है।

ओवरब्रिज के मामले को लेकर डबवाली के लोग पहले भी कई बार धोखा खा चुके हैं और अब नेताओं की बयानबाजी पर उन्हें विश्वास नहीं है। विश्वास उसी दिन होगा जब डबवाली में आरओबी का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।


देव कुमार शर्मा ने कहा कि अब यह आंदोलन एक ऐसा रूप धारण करेगा कि इलाके के हर घर तक आवाज पहुंचेगी। शहर के हर मोहल्ले में नुक्कड़ बैठकें होगी और लोगों को महाप्रदर्शन में शामिल होने का न्यौता दिया जाएगा।



इस मौके पर विनोद नीलू, सोमनाथ गर्ग, हरजीत सेठी, बहादुर सिंह कूका, रमेश सैन, गौरव मोंगा, शिव कुमार, राजकुमार अंगी, मनोज शर्मा, मोहनी धमीजा, सज्जन मिढ़ा, शुभम सेठी, गणपत राम, जगदेव सिंह, उद्यन शर्मा, मनीराम शर्मा, शशि कामरा, राजेश हाकू , पम्मी वधवा, अमरीक सिंह, नरेश प्रेमी, डिप्टी राम जोगा, विनोद मेहता, संजीव गुप्ता, गिरधर सेठी, विजय गर्ग और परमजीत बराड़ उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed