{"_id":"60d4cf668ebc3e798015c02f","slug":"protest-against-bjp-meeting-shouting-slogans-with-black-flags-flax-torn-hisar-news-rtk6145183190","type":"story","status":"publish","title_hn":"काले झंडों के साथ नारेबाजी करते हुए भाजपा की बैठक का विरोध, फ्लैक्स फाड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काले झंडों के साथ नारेबाजी करते हुए भाजपा की बैठक का विरोध, फ्लैक्स फाड़े
विज्ञापन
सिरसा बाईपास के पास लगे फलैक्स बोर्ड फाड़ते प्रदर्शनकारी किसान
- फोटो : Hisar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक का किसानों ने काले झंडों के साथ नारेबाजी करते हुए विरोध किया। किसानों ने भाजपा जिला कार्यालय के पास लगे फ्लैक्स बोर्ड फाड़े। भाजपा की बैठक में बाधा न पहुंचे इसके लिए पुलिस ने हिसार सिरसा रोड के ट्रैफिक को बरवाला चुंगी की ओर डायवर्ट किया।
भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक का वर्चुअल- एक्चुअल आयोजन किया गया, जिसमें हिसार जिला कार्यालय में उपस्थित कार्यकर्ता ऑनलाइन तरीके से मीटिंग में शामिल हुए। तय कार्यक्रम के अनुसार किसान विरोध करने पहुंचे। पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए नाके लगाए हुए थे। पुलिस ने सुबह 9 बजे से ही सिरसा रोड के ट्रैफिक का डायवर्ट कर दिया था। यहां पुलिस की तीन कंपनी लगाई गई थी। तीन नाकों पर सात डीएसपी तैनात रहे।
दोपहर करीब 12 बजे किसान विरोध करने पहुंचे। किसान अनाज मंडी के वेयर हाउस गोदाम रोड पर बने गेट से होते हुए भाजपा कार्यालय के करीब तक पहुंच गए। किसानों ने भाजपा कार्यालय से करीब 100 मीटर दूरी पर काले झंडे लहराते हुए नारेबाजी की। किसान करीब पौने छह घंटे तक विरोध के लिए डटे रहे। किसानों ने संयमित तरीके से विरोध जारी रखा। बेरिकेड तोड़कर आगे बढ़ने का प्रयास नहीं किया।
विज्ञापन
डीसी-एसपी पहुंचे मौके पर
हालात का जायजा लेने के लिए डीसी डॉ. प्रियंका सोनी, एसपी बलवान राणा, एसडीएम जगदीप भी मौके पर पहुंचे। करीब आधा घंटा रहने के बाद डीसी वापस लौट गई। इसके बाद एसपी वापस चले गए।
नेताओं को देखकर किसानों ने की हूटिंग, नारेबाजी
भाजपा के नेता मीटिंग के दौरान बीच-बीच में बाहर आए तो किसानों ने उनको देखकर नारेबाजी करते हुए हूटिंग की। जब भाजपा नेता अंदर चले जाते तो किसान शांत हो जाते। पांच बजे मीटिंग खत्म होने के बाद भाजपा नेता वापस लौटने लगे। करीब छह बजे किसान वापस चले गए। पुलिस ने किसान नेता कुलदीप खरड़ को कुछ समय के लिए हिरासत में लिया, बाद में छोड़ दिया।

भाजपा कार्यालय के बाहर काले झंडे लेकर विरोध जताते किसान- फोटो : Hisar