फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Proposal for new building of civil hospital admitted in files for two years

दो साल से फाइलों में भर्ती नागरिक अस्पताल के नए भवन का प्रस्ताव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Proposal for new building of civil hospital admitted in files for two years
हिसार जिला नागरिक अस्पताल। संवाद - फोटो : Hisar
संदीप रामायण
विज्ञापन

हिसार। स्वास्थ्य विभाग ने तकरीबन दो साल पहले नागरिक अस्पताल को स्थानांतरित करने के लिए प्रस्ताव तैयार कर सरकार के पास भेजा था। नागरिक अस्पताल को स्थानांतरित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने हिसार में तीन स्थानों को चिह्नित किया है। हालांकि अब तक स्थान निर्धारित नहीं हो सका है और प्रस्ताव की फाइल अभी तक मुख्यालय में अटकी है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा तैयार किए गए प्रस्ताव में नागरिक अस्पताल को अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल बनाया जाना है। यहां निजी अस्पतालों की भांति ही आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी और इसके लिए मरीजों को महज पांच रुपये खर्च करने होंगे। गौरतलब है कि 20 एकड़ में बना नागरिक अस्पताल 4 कनाल, 8 मरला जगह में बना है।
विज्ञापन

अस्पताल का प्रथम ब्लॉक 1957 और दूसरा ब्लॉक 1974 में बना था। इतिहासकार प्रो. महेंद्र सिंह के अनुसार, नागरिक अस्पताल की आधारशिला दिसंबर 1957 में रखी गई थी। उस समय हिसार संयुक्त पंजाब का हिस्सा था। पंजाब से हरियाणा के अलग होने पर अस्पताल में कई सुविधाओं को बढ़ाया गया। नागरिक अस्पताल को पहले सामान्य अस्पताल के नाम से जाना जाता था। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

इन जगहों को प्रस्ताव में किया गया है चिह्नित
- बीएसफ कैंप के पास राजकीय पशुधन फार्म की जमीन।
- सेक्टर 16-17 में एचएसवीपी की जमीन।
- एयरपोर्ट चौक के पास स्थित सरकारी जमीन।
इन कारणों से किया जा रहा स्थानांतरित
नागरिक अस्पताल हिसार की ऐतिहासिक धरोहर फिरोजशाह का किला यानी गुजरी महल के 100 मीटर के दायरे में आता है। गुजरी महल को एएसआई ने अपनी अधीन ले रखा है और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के नियमों के मुताबिक, पुरातत्व स्थल की सीमा के 100 मीटर क्षेत्र में निर्माण कार्य प्रतिबंधित है। इस कारण अस्पताल में नए भवन निर्माण की अनुमति मिलना संभव नहीं है।
सीएमओ के अनुसार पूर्व में अस्पताल में प्रतिदिन ओपीडी 300 लोगों की थी। हालांकि अब ओपीडी की संख्या 1500 से अधिक हो गई है। ऐसे में इसका दायरा बढ़ाना जरूरी है। वर्तमान में अस्पताल में जगह कम है।
स्वास्थ्य विभाग ने ये किया है प्रस्ताव तैयार
- 300 बेड के नागरिक अस्पताल के लिए भूमि - 22 एकड़
- 100 बेड के टीबी अस्पताल के लिए भूमि - 10 एकड़
- पब्लिक प्राइवेट पाटर्नरशिप प्रोजेक्ट - 4 एकड़
- क्षेत्रिय वर्ल्ड ट्रांसफर सेंटर - 1 एकड़
- पोस्टमार्टम के लिए जगह - 1 एकड़
- रीजनल वेयर हॉउस - 2 एकड़
- जन्म व मृत्यु पंजीकरण ऑफिस - 1 एकड़
- एमसीएच विंग 100 बेड - 10 एकड़
- 50 बेड का ट्रामा सेंटर - 4 एकड़
- नर्सिंग स्कूल ट्रेनिंग सेंटर व गर्ल्स हॉस्टल - 4 एकड़
-सीएमओ ऑफिस व सेंट्रल स्टोर - 4 एकड़
- क्षेत्रीय वैक्सीन स्टोर - 2 एकड़
- ऑल डिप्टी सिविल सर्जन ऑफिस - 5 एकड़
सरकार के आदेश के बाद होगी आगामी कार्रवाई
स्वास्थ्य विभाग की ओर से नागरिक अस्पताल को स्थानांतरित करने का प्रस्ताव सरकार के पास भेजा गया है। हिसार शहर से बाहर अस्पताल को स्थानांतरित करने के लिए तीन अलग-अलग जगहों को चिह्नित किया गया है। अब सरकार की ओर से आदेश मिलने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।

डॉ. रत्ना भारती, सीएमओ, स्वास्थ्य विभाग हिसार।
स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्रही से करेंगे बात
यह मामला मेरे संज्ञान में है। इस बारे में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री व मुख्यमंत्री से विमर्श कर समाधान निकाला जाएगा। बेहतरीन सुविधाएं दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
-डॉ. कमल गुप्ता, स्थानीय निकाय मंत्री, हरियाणा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed