फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Proposal for additional chamber placed before DC to solve sewerage problem of Civil Hospital

Hisar News: नागरिक अस्पताल की सीवरेज समस्या के समाधान के लिए डीसी के समक्ष रखा अतिरिक्त चैंबर का प्रस्ताव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Proposal for additional chamber placed before DC to solve sewerage problem of Civil Hospital
हिसार के जिला अस्पताल के निर्माण कार्य की जानकारी लेते डीसी अनीश यादव। 
हिसार। डीसी अनीश यादव ने सोमवार को नगर निगम आयुक्त नीरज कुमार के साथ महाराजा अग्रसेन जिला नागरिक अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने नागरिक अस्पताल में कराए जा रहे मरम्मत कार्य 15 सितंबर तक की तय समय सीमा के तहत बेहतर गुणवत्ता के साथ पूरा कराने के निर्देश दिए। नागरिक अस्पताल में करीब 7.5 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सीवर लाइन को लेकर अतिरिक्त सीवर चैंबर नाने का प्रस्ताव दिया।
विज्ञापन

डीसी अनीश यादव ने नागरिक अस्पताल परिसर समेत बोर्ड और गेट का सुंदरीकरण, हाईमास्ट लाइट लगाने, पेयजल और सीवर लाइन प्रणाली भी दुरुस्त करवाने के लिए कहा। विभागीय अधिकारियों की ओर से परिसर और निर्माण कार्य की पुख्ता और तकनीकी जानकारी तत्काल न देने पर उन्होंने नाराजगी भी जताई। लोक निर्माण विभाग के जेई सुखदर्शन ने डीसी को बताया कि अस्पताल के अंदर ओपीडी क्षेत्र और आपातकालीन कक्ष के बाहर टाइल लगाई जा रही है। भवन के बाहर और मलेरिया नियंत्रण विभाग की ओर सीसी टाइल वाली सड़क बनाई जा रही है। सभी शौचालयों को भी सुधारा जा रहा है। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. सपना गहलावत, पीएमओ डॉ. रीना जैन, डॉ. जितेंद्र शर्मा, डॉ. पूनम दहिया, डॉ. प्रशांत कुमार, डॉ. तरुण कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


सीवरेज की लाइन को लेकर रखा प्रस्ताव
जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने नागरिक अस्पताल में सीवरेज की लाइनों को लेकर डीसी के समक्ष एक प्रस्ताव रखा। जिसमें अधिकारियों ने बताया कि एक अतिरिक्त सीवर चैंबर बनाया जाएगा। अगर मौजूद चैंबर में खराबी आ जाए तो अतिरिक्त चैंबर को चालू कर पानी की निकासी कराई जा सके। नागरिक अस्पताल परिसर की सीवर लाइन मेन रोड से करीब 6 से 7 फीट गहराई में है। इसके चलते नागरिक अस्पताल की सीवर लाइन का पानी मोटर के जरिए लिफ्ट कर दूसरी लाइन में डाला जाता है। मोटर के बंद हाेने या खराब होने की स्थिति में पूरे परिसर में सीवरेज ओवरफ्लो होकर पानी वापस अस्पताल परिसर में बहने लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed