{"_id":"69b06933604a96d83106ac55","slug":"property-dealers-upset-over-the-15-day-waiting-period-for-registration-met-the-dc-hisar-news-c-21-hsr1020-826497-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: रजिस्ट्री के लिए 15 दिन की वेटिंग से नाराज प्रॉपर्टी डीलर डीसी से मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: रजिस्ट्री के लिए 15 दिन की वेटिंग से नाराज प्रॉपर्टी डीलर डीसी से मिले
विज्ञापन
डीसी से मिलने के बाद बाहर आते प्रॉपर्टी डीलर वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य।
हिसार। जिला मुख्यालय पर रजिस्ट्री के लिए 15 दिन की वेटिंग चलने से नाराज प्रॉपर्टी डीलर वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी मंगलवार को उपायुक्त से मिले। पदाधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में 24 फरवरी को किए गए आवेदनों की रजिस्ट्रियां हो रही हैं। उन्होंने डीसी से वेटिंग खत्म कर दूसरे या तीसरे दिन रजिस्ट्री की व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग उठाई।
पिछले कई दिनों से शहर में प्रॉपर्टी डीलर, सेल डीड राइटर, एडवोकेट और आम नागरिक रजिस्ट्री को लेकर परेशान हैं। दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड करने के बाद करीब 15 दिन बाद की अपॉइंटमेंट मिल रही है। मार्च माह में रजिस्ट्रियों की संख्या अधिक रहती है, क्योंकि अप्रैल से नए सर्कल रेट लागू होते हैं। ऐसे में लोग पुराने रेट पर रजिस्ट्री कराने के लिए आवेदन कर रहे हैं। वर्तमान में आवेदन करने वालों को 25-26 मार्च के बाद की तारीख मिल रही है, जिससे लोगों को डर है कि एक अप्रैल के बाद सर्कल रेट बढ़ने पर उन्हें अधिक कीमत चुकानी पड़ सकती है।
पोर्टल बंद होने से भी बढ़ी परेशानी
पदाधिकारियों ने बताया कि रजिस्ट्री के लिए एनओसी लेने नगर निगम जाने पर पोर्टल की समस्या आ रही है। पिछले तीन दिनों से पोर्टल नहीं चल रहा, जिसके कारण लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। वहीं हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के कार्यों में भी दिक्कत आ रही है। एचएसवीपी का अतिरिक्त कार्यभार एसडीएम ज्योति मित्तल के पास है, जो व्यस्तता के चलते कई दिनों बाद कार्यालय आकर फाइलें देखती हैं।
विज्ञापन
अनुमोदन में देरी से अटक रहे काम
एसोसिएशन के प्रधान संजय डालमिया ने उपायुक्त को बताया कि हिसार तहसील में रजिस्ट्री कार्य के अनुमोदन में देरी के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी अनुमोदन देर से मिलने से महत्वपूर्ण कार्य अटक जाते हैं। फिलहाल 24 फरवरी के आवेदनों पर ही रजिस्ट्री की प्रक्रिया चल रही है।
रजिस्ट्री को लेकर आ रही दिक्कत का समाधान कराया जाएगा। इस बारे में जिला राजस्व अधिकारी और तहसीलदार से रिपोर्ट मांगी गई है। अतिरिक्त प्रबंध करने के आदेश दिए गए हैं।
- महेंद्र पाल, उपायुक्त, हिसार।